हिमाचल में भीषण सड़क हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 54 घायल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में हुये एक दर्दनाक सड़क हादसे में आज पंजाब के पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 54 लोग घायल हैं। हादसे में मरने वालों की तादाद बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ऊना बड़भाग सिंह मैंड़ी सड़क मार्ग पर नैहरियां के पास आज एक यात्रियों से भरा टरक पलट जाने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 54 लोगों को चोटें लगी हैं। पंजाब के जिला तरनतारन से तीर्थ यात्रा आया एक ट्रक (आर जे-14 जी सी-0452) श्रद्धालु को लेकर मैड़ी से होशियारपुर की तरफ जा रहा था कि अचानक नैहरियां पहुंचते ही एक मोटरसाइकिल को वह बचाते हुए पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के बीच में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से निकाला गया।

बताया जा रहा है कि बाबा बड़भाग सिंह गुरूद्वारे में माथा टेकर वापिस तरनतारन जा रहे थे। सभी श्रद्धालुओं तरनतारन और आसपास के इलाके के बताए जा रहे हैं। 9 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 3 लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है जबकि 9 लोगों को नाजुक हालत के चलते ऊना अस्पताल भेजा गया है। ट्रक में थे 70 के करीब लोग सवार थे।
प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हालात का जायजा लेने के लिए डीसी विकास लाबरू मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में एक महिला की टांग भी कट गई। घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हादसे में तीन लोगों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। इनमें एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications