हाथरस गैंगरेप: चारों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता के परिजन बोले- ऊंची जाति के लोगों दी धमकी

हाथरस। 19 साल की लड़की के साथ हुई गैंगरेप की घटना में चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पीड़िता वेंटिलेटर पर है और जिंदगी-मौत से जूझ रही है। वहीं, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि गांव में ऊंची जाति के लोगों ने उन्नाव कांड जैसा हश्र करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर गांव के अंदर पीएसी तैनात कर दी गई है।

upper caste people threatened the family members of the physical attack victim girl

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने इस घटना की रिपोर्ट छेड़खानी के आरोप में दर्ज की थी। हालांकि, 21 सितंबर को किशोरी के होश में आने के बाद की गई डॉक्टरी परीक्षण के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पीड़िता ने होश में आने पर यह भी बताया था कि आरोपियों ने उसकी जीभ काट दी थी, जिससे वह लोगों को घटना के बारे में ना बता सके।

चारों आरोपी हुए गिरफ्तार
बता दें, घटना के तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि चौथे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता पिछले 13 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में जूझ रही है। हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट करते हुए वेंटिलेटर पर रखा गया है। लगातार पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। इतना ही नहीं, मेडिकल परीक्षण में यह भी पता चला है कि युवकों ने गैंगरेप के बाद पीड़िता की रीढ़ की हड्डी को भी तोड़ डाला था।

आरोपियों की पहचान हुई
आरोपियों की पहचान गांव के ही रहने वाले संदीप, लवकुश, रामू और रवि के रूप में हुई थी। हाथरस पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदीप को 14 सितंबर को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने रामू और लवकुश को गिरफ्तार किया। वहीं फरार चल रहे चौथे आरोपी रवि को 26 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+