Hathras News: राहुल गांधी का हाथरस दौरा आज, जानिए क्या है बिटिया कांड जिसकी हो रही चर्चा
Rahul Gandhi News Hathras: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हाथरस के बूलगढ़ी गांव पहुंच रहे हैं । वह चर्चित बिटिया कांड में मृतका के परिजनों से मुलाकात करेंगे। गांव की एक दलित युवती के साथ चार वर्ष पूर्व दरिंदगी हुई थी। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
Recommended Video
रिपोर्टर सुनील कुमार ने बताया कि सितंबर 2020 के महीने में दरिंदगी हुई थी और फिर दिल्ली के एक अस्पताल में युवती की मौत हो गई थी। तब यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। सितंबर 2020 में जब यह घटना हुई थी तब भी राहुल और प्रियंका इस युवती के परिजनों से मिले थे। अब 4 साल बाद राहुल के आने की जानकारी मिलते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रशासन अलर्ट है।

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पड़ने वाली है भीषण ठंड, इस तारीख से पहले कर लें पूरी तैयारी
यह है पूरी घटना
यूपी के हाथरस जिले के बहुचर्चित हाथरस बिटिया कांड के पीड़ित परिवार को सरकार की घोषणा के मुताबिक सरकारी आवास तथा नोकरी नहीं मिली है ।इन घोषणाओं को पूरी करने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।अलवत्ता इस केस में दो मार्च 2023 को कोर्ट का फैसला हो चुका है। विशेष न्यायालय एससी एसटी एक्ट की अदालत ने इस मामले में आरोपी 4 युवकों में से 3 को बरी कर दिया थाऔर एक आरोपी संदीप को आजीवन कारावास तथा ₹50 हज़ार जुर्माने की सजा सुनाई थी।इस फैसले के बाद से बिटिया पक्ष संतुष्ट नहीं है।
बिटिया पक्ष की वकील का कहना था कि वह इस फैसले को लेकर हाईकोर्ट में अपील करेंगे। इसमें कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ हुआ है।तब बिटिया की भाभी ने भी कोर्ट के निर्णय पर संतुष्टि नहीं जताई थी। उसका कहना था कि वह चारों की सजा पर ही संतुष्ट होंगे और मृतका की अस्थियों का विसर्जन तभी करेंगे। बिटिया के परिजन भी इस फैसले को लेकर हाईकोर्ट में अपील कर चुके हैं। आपको बता दें कि 14 सितंबर 2020 को हाथरस के गांव में एक दलित युवती के साथ दरिंदगी हुई थी और उसे जान से मारने की कोशिश हुई थी ।इलाज के दौरान युवती ने 29 सितंबर 2020 को अपना दम तोड़ दिया था इस मामले के गांव के चारों आरोपी युवक जेल भेजे गए थे। सीबीआई ने मामले की जांच करके चारों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी।जिस पर सुनवाई के बाद यह निर्णय आया था ।
अलबत्ता सीआरपीएफ की टुकड़ी रोजाना की तरह परिवार की सुरक्षा में रहती है ।पीड़ित परिवार घटना के बाद से ही गांव के बाहर सरकारी आवास और सरकारी नौकरी की मांग कर रहा था लेकिन शासन की ओर से अभी तक परिवार को यह मदद नहीं दी गई है।
रिपोर्ट: सुनील कुमार, हाथरस, यूपी












Click it and Unblock the Notifications