Hathras News: रोज देती थी तलाक लेने की धमकी, पति ने उठाया ऐसा कदम उड़े सभी के होश
Hathras News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पत्नी से परेशान पति ने आत्म हत्या कर ली है। पति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Rinku Singh की टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, UP T20 खिताब पर जमाया कब्जा, फाइनल में चमके ये खिलाड़ी
जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति चेतन ने कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ओढ़पुरा के निकट ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। चेतन के भाई ने बताया कि पत्नी उससे आए दिन विवाद करती थी। रोज तलाक लेने की धमकी देती थी। इससे भाई परेशान चल रहा था।
आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जाट निवासी चेतन प्रकाश (35) हाथरस में एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। वह ओढ़पुरा के निकट कमरा लेकर रहते थे। उनकी शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं। पत्नी अपने मायके में रह रही थी। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि व्यक्ति काफी दिनों से परेशान चल रहा था। ट्रेन के आगे कूदकर उसने जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही।












Click it and Unblock the Notifications