Hathras : मामूली विवाद में युवक की गोली लगने से मौत, परिवार के ही दो पक्षों में नाली को लेकर हुआ था झगड़ा
परिवार के दो पक्षों में विवाद के चलते गोली चल गई। बताया जा रहा है कि मामूली नाली के पानी के पीछे हुए विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि इस संघर्ष में गोली लगने से एक युवक की मौत भी हो गई।

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमे एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद के चलते गोली चल गई। बताया जा रहा है कि मामूली नाली के पानी के पीछे हुए विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि इस संघर्ष में गोली लगने से एक युवक की मौत भी हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

मामूली विवाद में मार दी गोली
दरअसल, पूरा मामला जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भुर्रका का है। जहां सोमवार की सुबह पानी की नाली को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। जानकारी अनुसार उस समय तो गांव के लोगों ने मामले को जैसे तैसे शांत करा दिया। लेकिन शाम के समय दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया। इसी झगड़े के दौरान की गई फायरिंग के चलते बंटू पुत्र लक्ष्मण सिंह को गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Recommended Video

गले में गोली लगने से हुई मौत
लक्ष्मण सिंह पुत्र जय सिंह निवासी गांव जरीनपुर भुर्रका थाना सिकंदराराऊ ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि सोमवार की सुबह पानी की नाली को लेकर दूसरे पक्ष से उनका विवाद हो गया था। जिसको गांव के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। शाम के समय बंटू पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 22 वर्ष घर पर पशुओं को चारा डालने आ रहा था तभी गांव के ही अरविंद, उधम सिंह, अमर सिंह व अर्चना ने घर से पहले ही रास्ते में बंटू को घेर लिया और नीचे गिरा लिया। आरोपियों ने नाजायज असलहा से बंटू को गोली मार दी जो उसके गले पर लगी और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।












Click it and Unblock the Notifications