Hathras News: कांवड़ लेकर भरतपुर जा रहा कावड़िया ट्रेन की चपेट में आया, हुई दर्दनाक मौत

Hathras News: कासगंज जिले के सोरो से गंगा जल लेकर राजस्थान के भरतपुर जा रहे कावड़िए विशंभर जीत की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा हाथरस जिले के मथुरा रोड स्थित ग्लोरी गार्डन के पास हुआ है।

Hathras News

Hathras News: महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की टोलियां गंगाजल लेकर लौटने लगी है। शुक्रवार सुबह सोरों कासगंज से कांवड़ियों के जत्थे के साथ कांवड़ लेकर भरतपुर राजस्थान जा रहे एक युवक रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासिनक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह हादसा हाथरस कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित ग्लोरी गार्डन के पास हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, 25 वर्षीय विशंभर जीत राजस्थान के भरतपुर जिले माढोली गांव का रहने वाला था। विशंभर गांव के कुछ लोगों के साथ कांवड़ लेने के लिए उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों गंगा घाट आया था। बता दें कि 16 फरवरी सभी लोग कावड़ लेकर वापस भरतपुर के लिए लौट रहे थे। 17 फरवरी की सुबह करीब 8 से बजे के बीच कांवड़ियों का जत्था हाथरस जिले के थाना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित ओढ़पुरा पहुंच गया।

यहां सड़क किनारे लगे एक कैंप में सभी लोग विश्राम करने लगे इसी बीच 25 वर्षीय विशंभर जीत रेलवे ट्रेक पार करके लघुशंका करने गया था। बताया जा रहा वापस आते समय विशंभर जीत मालगड़ी की चपेट में आ गया, जिससे विशंभर जीत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद कांवड़ियों के जत्थे में चीख पुकार मंच गई। वहीं, इस हादसे की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के साथ प्रशासनिक और पुलिस के आलाधिकारी मौक पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने मृतक कांवड़िये के शव का पोस्टमार्टम कराते हुए शव को एम्बुलेंस की मदद से राजस्थान के भरतपुर भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस प्रकाश कुमार ने बताया, 'ट्रन की चपेट में आने से एक कावड़िए की मृत्यु हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करके शव वाहन के साथ शव को भरतपुर भेज दिया गया है। कासगंज जिले के सोरों से जल लेकर आ रहे थे और भरतपुर जा रहे थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+