Hathras News: 'जो गिरा वो उठा नहीं, लोग उसे कुचलते रहे', भगदड़ में घायल लड़की ने बताई पूरी कहानी

Hathras News: हाथरस जनपद में नारायण साकार हरि भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों की मरने की खबर सामने आ रही है। यह हादसा यूपी में सत्संग के दौरान बड़ा हादसा बताया जा रहा है।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद एक्शन के मूड में है। घटनास्थल का जायजा लेने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हाथरस पहुंचेंगे। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

hathras-news-eyewitness-account-of-stampede-girl-told-the-real-reason

हादसे के दौरान वहां मौजूद एक लड़की ने द्वारा बताया गया कि किस तरह वहां भगदड़ मची और कैसे लोग एक दूसरे को कुचलते रहे। दरअसल, लड़की द्वारा बताया गया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी।

सत्संग में शामिल होने के बाद जब सत्संग समाप्त हो गया उसके बाद लोग वहां से वापस लौटने लगे। लड़की द्वारा बताया गया कि लौट के दौरान सभी लोग जल्दबाजी में भीड़ से बाहर निकलना चाहते थे।

बाहर निकालने की जल्दबाजी में ही लोग एक दूसरे से टकराने लगे और देखते ही देखते भीड़ में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ के दौरान जो भी जमीन पर गिरा उसे कोई उठाने वाला नहीं था लोग कुचलते हुए भागते चिल्लाते दिखाई दिए।

लड़की द्वारा बताया गया कि गिरने वालों में अधिकतर महिलाएं और मासूम बच्चे शामिल थे। इस दौरान उन्हें बचाने वाला कोई नहीं था सभी लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भाग रहे थे। चारों ओर केवल चीख पुकार सुनाई दे रही थी।

घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से पता चलता है कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उसे दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ वहां मौजूद थी। लोगों के साथ ही वाहनों की कतार भी करीब 3 किलोमीटर लंबी लगी हुई थी।

दावा यह किया जा रहा है की भीड़ अधिक होने के चलते लोगों को तत्काल सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था मुहैया नहीं कराई जा सकी। यही कारण है कि इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। फिलहाल लाशों के बीच लोग अपनों को तलाशते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+