अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरियाणा में 750 जगह पर होगा योग, इन दो कार्यक्रमों से जुड़ेंगे पीएम मोदी
चंडीगढ़, 19 जून। हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुल 750 जगहों पर कार्यक्रम होंगे। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर और हिसार के राखीगढ़ी में पीएम नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 7 बजे तक वर्चुअल रुप से जुड़े रहेंगे। दोनों ही जगहों पर पीएम नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरियेसुबह छह बजकर 40 मिनट से सात बजे तक सीधे कनेक्ट होंगे।

Recommended Video
हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम भिवानी में होगा, जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा. जयदीप आर्य का कहना है कि योग दिवस के कार्यक्रमों से पीएम मोदी सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 7 बजे तक वर्चुअल रुप से सीधे कनेक्ट होंगे। इस दौरान प्रदेशभर मेंकरीब 7500 जगह योग के कार्यक्रम होंगे। जबकि इस दिन सुबह 6 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक सीएम हरियाणा के योग कार्यक्रमों से कनेक्ट होंगे। पीएम मोदी हरियाणा में जिन योग कार्यक्रमों से जुड़ेगे उनमें कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर और हिसार के राखीगढ़ी शामिल हैं।
भिवानी में होगा राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम
हरियाणा का प्रदेश स्तरीय योग कार्यक्रम भिवानी में होगा। योगाभ्यास के कार्यक्रम के साथ योगासन के एक्पर्ट अपनी प्रस्तुति भी देंगे। सभी जिलों में योग के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली संस्थाओं और शिक्षकों को सम्मानित भी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications