Yamuna Nagar: टंकी में नहीं आ रहा था पानी, टैंक का ढक्कन खोला तो अंदर था बहन का शव

यमुनानगर, 02 अक्टूबर: खबर हरियाणा के यमुनानगर जिले से है। यहां 17 वर्षीय तनू का शव रहस्यमय परिस्थितियों में अपने ही घर की छत पर रखी पानी की टंकी में पड़ा मिला है। तनू के परिवार को इस बारे में उस वक्त पता चला जब रात के बचे गंदे बर्तन धोने के लिए टंकी खोली तो पानी नहीं आया। इसके बाद मृतक तनू की बड़ी बहन छत पर रखी टंकी देखने गईं तो उसमें शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर यमुनानगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Yamunanagar News: 17-year-old Tanu body found lying in a tank

यह मामला यमुनानगर के जगाधरी की शांति कॉलोनी का है। शांति कॉलोनी निवासी सुमन ने पुलिस को बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की रहने वाली है। उसके पास तीन बेटियां और चार बेटे हैं। परिजनों समेत कुछ माह पूर्व ही वे यहां आईं थी। रविवार रात को वह अपनी बेटी तनू-17 और बड़ी बेटी के साथ घर में टीवी देख रही थीं। इसी दौरान वे सो गईं। सुबह जब आंख खुली तो तनू बिस्तर से गायब थी। बताया कि पड़ोस में रह रही अपनी बेटी के घर भी उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।

सुमन ने बताया कि इस दौरान जब उन्होंने रात के बचे गंदे बर्तन धोने के लिए नल खोला तो पानी नहीं आया। इसके बाद छत पर रखी टंकी देखने गईं तो उसमें तनू का शव मिला। बदहवास हालत में उन्होंने पुलिस को फोन किया। वहीं, शव मिलने की सूचना पर जगाधरी पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और किशोरी के शव को टंकी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, 17 वर्षी तनू की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चलेगा।

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है। जगाधरी शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। टंकी का ढक्कन खुला था। प्राथमिक जांच में यह सुसाइड नजर आ रहा है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+