अदालत में शख्स ने दोस्त को बताया पत्नी का पति और कहा- अब मैं खर्चा नहीं उठाऊंगा, पोल खुली तो केस

यमुनानगर। हरियाणा में यमुनानगर से दंपती के विवाद में अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अदालत का सहारा लेकर यूपी निवासी पति की कमाई में 5 हजार का हिस्सा तय करा लिया, लेकिन पति देने को तैयार नहीं था। दरअसल, दोनों के बीच तलाक के मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय में पेंडिंग है। वहीं, पति ने अदालत के समक्ष दोस्त को अपनी पत्नी का पति बता दिया। जिस पर नाराज महिला ने अदालत में शिकायत कर दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

In Yamunanagar court, husband says his wife marry with friend, now I will not bear the her expenses, FIR

जानकारी के मुताबिक, यमुनानगर की फैमिली कोर्ट में उक्त महिला के पति के दोस्त ने हिंदू मैरिज एक्ट की याचिका लगा दी। जिसमें उसने महिला को अपनी पत्नी बताया। वहीं, महिला के पति ने भी यूपी की अदालत में एक याचिका लगाई कि पत्नी दूसरी शादी कर चुकी है इसलिए अब खर्च नहीं दूंगा। महिला को इस बारे में पता चला तो महिला बोली कि मैंने तो दूसरी शादी नहीं की। महिला ने पुलिस को बताया कि, मेरे पति ने साजिश रची है। पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर यह साजिश रची है।

महिला ने ​पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, मेरे पति के दोस्त राजेश कुमार ने मुझे अपनी पत्नी बता दिया। जो कि गलत है। इस पर गांधी नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+