हरियाणा: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे विधायक को पीड़ित महिला ने जड़ दिया थप्‍पड़, बोली- अब क्‍यों आए हो?

Haryana flood victim woman slapped Mla: देश के कई राज्‍य बाढ़ के भीषण प्रकोप में हैं। हिमाचल प्रदेश के अलावा दिल्‍ली और हरियाणा भयंकर बाढ़ की चपेट में आ चुका है। हरियाणा की बाढ़ के बीच वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Haryana flood victim woman slapped mla

इस वायरल वीडियो में बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने गए एक विधायक को महिला ने थप्‍पड़ मार कर कहा अब क्‍यों आए हो।

ये वाकया हरियाणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गुहला का है जहां पर जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) विधायक ईश्वर सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे। जैसे ही वो वहां पहुंचे और लोगों का हाल चाल पूछने लगे तभी एक महिल उन्‍हें थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो में महिला विधायक को थप्‍पड़ मारते हुए नजर आ रही हैं।

बाढ़ पीड़ित महिला ने थप्‍पड़ मारते हुए कहा कि अब क्यों आये हो?

हालांकि जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह बोले मैं महिला के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करूंगा। मैंने उसे माफ कर दिया है।

उत्तर भारत मूसलाधार बारिश और बाढ़ से जूझ रहा है, जिसमें हरियाणा राज्‍य भी शामिल है। एनएनआई न्‍यूज एजेंसी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा "एक वायरल वीडियो में, एक बाढ़ पीड़ित को गुहला में जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के विधायक को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है, जब वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे। बाढ़ प्रभातिव महिला ने थप्‍पड़ मारते हुए पूछा अब क्यों आए हो?"

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को तीन दिनों की लगातार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया और बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों के परिजनों को 4 लाख राहत राशि देने की घोषणा की।

हरियाणा के बाढ़ प्रभावित कुछ जिलों में लगभग 10 लोगोंं की मौत होन की सूचना है। सीएम मनोहर खट्टर ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में खाने के पैकेट, पानी के टैंकर और जानवरों के लिए चारा भेजा जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि अंबाला जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है और यमुनानगर, कैथल, पानीपत और पंचकुला जिले भी भारी बारिश का खामियाजा भुगत रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+