हरियाणा के नूंह में महिला पुलिसकर्मी से रेप की वारदात, फौजी के खिलाफ केस दर्ज
नूंह। हरियाणा के नूंह में महिला सिपाही से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना नूंह ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा करीब तीन दिन पहले सदर थाना नूंह में दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो बच्चों का बाप है आरोपी फौजी
डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक फौजी द्वारा शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। फौजी महेंद्रगढ़ जिले का बताया जा रहा है, जो शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप भी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित महिला पुलिसकर्मी ने अपनी सैलरी पर 11 लाख रुपए का लोन लेकर फौजी को दिए हैं। पीड़ित महिला पुलिसकर्मी को फौजी की शादी व उसके बच्चों के बारे में पता था या वह पूरी तरह से अंजान थी, इसकी जांच चल रही है।
आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज
डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि शिकायत मिलने के बाद तत्काल थाना नूंह में दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। मामले के जांच अधिकारी डीएसपी सुरेंद्र ने कहा कि पीड़िता द्वारा केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications