15वीं हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? कांग्रेस ने विधायकों की बैठक कर जानी राय

Leader of Opposition Haryana: 15वीं हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा? कांग्रेस विधायकों में से ही कोई होगा, क्‍योंकि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों में भाजपा ने 48 सीट जीती है। 37 सीटें लेकर कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ा दल है। नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए 18 अक्‍टूबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें जुलाना विधायक विनेश फोगाट समेत तमाम विधायकों की राय जानी गई, मगर अभी तक नेता प्रतिपक्ष के नाम का अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए राजस्‍थान पूर्व सीएम अशोक गहलोत, राज्‍यसभा सांसद अजय माकन, पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को पर्यवेक्षक‍ बनाकर भेजा। इन नेताओं को मौजूदगी में चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन में विधायक दल की बैठक हुई।

Leader of Opposition in 15th Haryana Assembly

कांग्रेस विधायकों से वन-टू-वन बातचीत करने के बाद अशोक गहलोत ने मीडिया इंटरव्‍यू में कहा कि सभी विधायकों की राय जान ली गई। फिलहाल नेता प्रतिपक्ष का नाम फाइनल नहीं किया है। विधायकों से बातचीत की रिपोर्ट बनाकर आलाकमान को भेजी जाएगी। हरियाणा नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान आलाकमान ही करेगा।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हिस्‍सा लेने के बाद जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने मीडिया से बातचीत की और बोलीं कि वे हरियाणा के नवनिर्वाचित सीएम नायब सिंह सैनी को बधाई देती हैं। महिलाओं की सुरक्षा, एथलीटों के भविष्य के लिए काम करने के लिए 5 साल हैं। हम नहीं चाहते कि किसी को भी वह सब सहना पड़े, जिससे हम गुजरे हैं। मैं 30 साल की महिला हूं, कोई मेरा इस्तेमाल नहीं कर सकता। मुझे पता है कि किसके साथ खड़ा होना है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस अपनी जीत मानकर चल रही थी। पांच अक्‍टूबर को मतदान के सारे एग्जिट पोल ने भी हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाई, मगर आठ अक्‍टूबर को मतगणना के बाद जारी नतीजों में भाजपा ने बाजी मार ली। तीसरी बार भाजपा सरकार बनी। हरियाणा की इस हार के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा को भी जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा है, क्‍योंकि टिकट वितरण में उन्‍हीं की चली।

अब नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में भी हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का नाम भी चल रहा है। साल 2019 में भी इस पद की जिम्‍मेदारी भूपेंद्र हुड्‌डा को मिली थी, मगर इस बार सिरसा सांसद कुमारी सैलजा का गुट हुड्‌डा को फिर विपक्षी दल नेता बनाने का विरोध कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+