'हरियाणा में पंजाब-हिमाचल प्रदेश से पानी आया, हम किसी को दोष नहीं दे रहे', दिल्ली बाढ़ पर बोले अनिल विज, VIDEO
Anil vij on Delhi Floods: दिल्ली में बाढ़ से हालात खराब हो गए हैं। लोगों के लिए बड़ा संकट बना हुआ है। दिल्ली सरकार का कहना है कि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर बढ़ा है। जिसके चलते बाढ़ आई है।
वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली सरकार के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी पंजाब, हिमाचल प्रदेश से पानी आया है। लेकिन हम किसी को दोष नहीं दे रहे हैं। हम व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं। यमुना के किनारे जितने भी गांव और शहर हैं सभी को सामान मात्रा में पानी मिला है। हम जानबूझकर अपने जिलों में पानी क्यों छोड़ेंगे?

उधर, दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि यमुना का पानी अब घट रहा है। अगले 12 घंटे में दिल्लीवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बड़ा सवाल है कि हथिनीकुंड बैराज से सारा पानी सिर्फ दिल्ली के लिए ही क्यों छोड़ा जा रहा है? वहां से यूपी और हरियाणा जाने वाली नहरों में एक बूंद भी पानी नहीं छोड़ा गया। इसका जवाब हरियाणा को देना होगा। क्या दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को टाला जा सकता था?
हरियाणा के कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि हमारे पास कोई बांध नहीं है, जो पानी आता है वह दिल्ली, आगरा, इलाहाबाद तक बहता है और फिर समुद्र में चला जाता है। आम आदमी पार्टी अपने कर्तव्यों से बचने की कोशिश करती है। जल प्रवाह पहले भी बढ़ा था, लेकिन पहले भी यमुना बेसिन चौड़ा था, अब यमुना के किनारे अवैध कब्जे और निर्माण हो गए हैं, जिससे इसका जल स्तर सिकुड़ गया है और जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के डूबने का मूल कारण अवैध कब्जा है।
यह भी पढ़ें- Delhi Floods: घटने लगा यमुना का जलस्तर, जानिए दिल्ली में कैसे हैं हालात












Click it and Unblock the Notifications