Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: हरियाणा के बाद दिल्ली में टिड्डियों का हमला, द्वारका के 10 KM लंबे इलाके में फैला दल

दिल्ली/गुरुग्राम। पाकिस्तान की तरफ से आईं करोड़ों टिड्डियां उत्तर-मध्य भारत के राज्यों में फसलें चट कर रही हैं। राजस्थान-गुजरात, मध्य प्रदेश और यूपी के बाद दिल्ली-हरियाणा भी इस संकट से जूझने लगे हैं। यहां टिड्डियों ने कई जिलों में किसानों की फसलें तबाह कर डाली हैं। आज गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे से सटे इलाकों में टिड्डी दल ने कोहराम मचा दिया। गुरुग्राम शहर के विभिन्न हिस्सों में टिड्डे ही टिड्डे नजर आए। न्यूज एजेंसी ​की तस्वीरों में दिखाया गया कि टिड्डियां सेक्टर-5, पालम विहार भी पहुंच गईं। दिल्ली-एनसीआर के निवासियों द्वारा टिड्डियों के हमले के वीडियो सोशल साइट्स पर पोस्ट किए जा रहे हैं।

द्वारका में 10 किमी लंबे इलाके में फैला दल

द्वारका में 10 किमी लंबे इलाके में फैला दल

टिड्डियों का दल दिल्ली प्रदेश के द्वारका में करीब 10 किलोमीटर लंबे इलाके में फैल गया है। वहीं, गुरुग्राम में ज्वार बाजरा की फसलों पर टिड्डियां टूट पड़ीं। आम के पेड़ों की पत्तियां कुतर डालीं। घरों में मौजूद तरह-तरह के पेड़-पौधों को खाने लगीं। टिड्डियों के झुंड ऐसे नजर आ रहे थे, जैसे अंधड चल रहा हो। अब चिंताजनक बात यह भी है कि, टिड्डियां देश की राजधानी दिल्ली की भूमि पर भी फसल खाए जा रही हैं।

Recommended Video

    Locust Attack: गुरूग्राम के बाद अब फरीदाबाद में टिड्डी दल का अटैक, किसान परेशान | वनइंडिया हिंदी
    7 जिलों में 1 माह पहले अलर्ट जारी हुआ था

    7 जिलों में 1 माह पहले अलर्ट जारी हुआ था

    हरियाणा में राज्य सरकार ने मई के महीने में ही राजस्थान व पंजाब से लगते 7 जिलों में अलर्ट जारी किया था। तब महेंद्रगढ़, भिवानी, रेवाड़ी, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी व सिरसा के डीसी को सभी तैयारियां करने के आदेश दिए गए। डीसी नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए थे। डीसी को नियमित रूप से मुख्यालय के संपर्क में रहने को कहा गया। साथ ही कीटनाशक दवाओं का भंडारण किया जाने लगा।

    राजस्थान के रास्ते हरियाणा पहुंची टिड्डियां

    राजस्थान के रास्ते हरियाणा पहुंची टिड्डियां

    हरियाणा के रेवाडी और गुरुग्राम जिले राजस्थान से सटे हुए हैं। राजस्थान के ज्यादातर जिलों में टिड्डियां फैल चुकी हैं। वहीं से पहले मध्य प्रदेश और यूपी पहुंचीं। अब यहीं से होते हुए हरियाणा के जिलों में भी आ गई हैं। कोरोना-महामारी के बीच पनपे टिड्डी संकट से कई राज्यों में किसानों की नींद उड़ी हुई है।​ 2-3 राज्यों में ही टिड्डियों के दल 40 हजार हेक्टेयर से ज्यादा भूमि की फसलें चट कर चुके हैं।

    दवाओं के लिए स्टॉक उपलब्ध, फिर भी ये हाल

    दवाओं के लिए स्टॉक उपलब्ध, फिर भी ये हाल

    प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने एक बैठक में कहा था कि पड़ोसी राज्यों पंजाब-राजस्थान में टिड्डी दल के हमले की रिपोर्ट आने के बाद हरियाणा को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। यहां टिड्डी दल के हमले को नियंत्रित करने के लिए हैफेड और हरियाणा भूमि सुधार और विकास निगम के माध्यम से कीटनाशकों अर्थात क्लोरपायरीफॉस-20% ईसी और क्लोरपायरीफॉस 50% ईसी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध करवाया गया है।

    कृषि मंत्री के दावे फेल हुए, मच गया कोहराम

    कृषि मंत्री के दावे फेल हुए, मच गया कोहराम

    टिड्डियों के संकट से बचाव के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री दलाल ने दावा किया कि, हरियाणा में यह समस्या विकट नहीं होगी। उन्होंने कहा था- ''अगर टिड्डी दल हरियाणा में आए तो निपटने के लिए हमारे पास पर्याप्त तैयारियां हैं। हम दवा छिड़कर टिड्डों को मार देंगे।' इसके अलावा वह यह भी बोले थे कि हम उन्हें (टिड्डों) ऐसा कर देंगे कि वे दोबारा यहां नहीं उड़ पाएंगे।' मगर, अब गुरुग्राम के हालात को देखकर कृषि मंत्री का दावा बड़ा हास्यास्पद लगता है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+