सोनू सूद ने हरियाणा के बच्चों के लिए भिजवाए 14 मोबाइल, देखिए वीडियो कॉल पर क्या बोले?

पंचकूला। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद एक के बाद एक भले काम कर-करके लोगों का दिल जीत रहे हैं। कोरोना-लॉकडाउन के दरम्यान उन्होंने न सिर्फ घर से दूर फंसे हजारों लोगों की उनके परिजनों तक वापसी कराई, बल्कि बहुतों के लिए तो रहने-खाने का इंतजाम भी कराया। एक गरीब परिवार को पिछले दिनों भैंस खरीदकर दी थी। अब फिर कुछ हटकर किया है।

Recommended Video

    सोनू सूद ने हरियाणा के बच्चों के लिए भिजवाए 14 मोबाइल, देखिए वीडियो कॉल पर क्या बोले?
    सोनू सूद की एक और नेकी

    सोनू सूद की एक और नेकी

    सोनू सूद ने पंचकूला के मोरनी के गांव कोटि में स्थित एक सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए स्मार्टफोन भिजवाए हैं। जी हां, इन बच्चों के पास ऐसी सुविधा नहीं थी,​ जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था। तब सोनू सूद की टीम के बंदे 14 मोबाइल फोन लेकर उक्त स्कूल में आए। वहां प्रिंसिपल ने उनका आभार व्य​क्त किया।

    मोबाइल पाकर खुश हो गए बच्चे

    मोबाइल पाकर खुश हो गए बच्चे

    संवाददाता ने इस दौरान सोनू सूद की बातचीत का वीडियो हमें भेजा। जिसमें देखा जा सकता है कि, सोनू सूद और पंचकूला के स्कूली बच्चों व प्रिंसिपल की आपस में क्या बातें हुईं। वीडियो कॉलिंग करते समय सोनू सूद एक बनियान पहने हुए थे। उनके पीछे एक और शख्स भी नजर आ रहा है।वहीं, वीडियो कॉल पर दूसरी ओर प्रिंसिपल हैं, जो कि सोनू सूद से बात कर रहे हैं। सोनू सूद को बहुत धन्यवाद कह रहे हैं।

    वीडियो में देखें क्या हुई बात-चीत

    वीडियो में देखें क्या हुई बात-चीत

    इस दौरान सोनू सूद बस हल्का-सा मुस्करा दिए। उन्होंने भी बच्चों को ठीक से पढ़ाने की बात कही। ऐसा संभवत: हरियाणा में पहली बार हुआ जब​ किसी सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए सोनू सूद ने मदद भिजवाई।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+