'लागा चुनरी पे दाग छुपाऊं कैसे', कांग्रेस के काले कपड़ों वाले प्रदर्शन पर बोले मंत्री विज
अंबाला। महंगाई और बेरोजगारी के नाम पर काले कपड़ों में कांग्रेसियों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसा है। अनिल विज ने 'लागा चुनरी पे दाग छुपाऊं कैसे' गीत गाते हुए कहा कि, कांग्रेस की असली तकलीफ यही थी। कांग्रेस के शासन में महंगाई कितनी ज्यादा थी, बेरोजगारी भी थी। इसके नेताओं को वो नहीं दिखती थी। काली चुनरी में दाग नहीं दिखते, इसलिए कांग्रेस काले कपड़ों में ही प्रदर्शन करती दिखी।'

'लागा चुनरी पे दाग छुपाऊ कैसे, बच जाऊं कैसे'
अनिल विज के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आप उनका वीडियो देख सकते हैं। वह कह रहे हैं कि, कांग्रेस की असली तकलीफ यह है कि "लागा चुनरी पे दाग छुपाऊ कैसे बच जाऊं कैसे" इसीलिए ईडी से बचने के लिए कभी कांग्रेस सत्याग्रह जैसे पवित्र शब्द का चोरी ठगी के लिए इस्तेमाल करती है, तो कभी काली करतूतों से सफेद से काले हो चुके वस्त्र डाल कर जनता के मुद्दों की आड़ में देश में ड्रामा करती है।'

काले कपड़ों में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
गौरतलब है कि, महंगाई और बेरोजगारी के नाम पर कांग्रेस ने देशभर में विरोध-प्रदर्शन किया। जिसमें शामिल नेताओं ने न सिर्फ नारेबाजी, मार्च, धरने और बैनर के माध्यम से विरोध जताया, बल्कि काले कपड़े पहनकर भी अपना प्रतिरोध व्यक्त किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांध काले रंग की हाफ शर्ट पहने हुए थे। वहीं पार्टी की महासचिव व उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी काले रंग की सलवार-कमीज पहनी हुई थी। ऐसा ही उन्होंने दुपट्टा ओढ़ रखा था।

हरियाणा में भी विपक्षी नेताओं ने काले कपड़े पहने
दक्षिण भारत के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कल काले रंग का कुर्ता पहना हुआ था। उन्होंने इसी रंग का साफा भी बांध रखा था। उनकी तरह लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी काले रंग की पैंट और शर्ट पहने हुए थे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने काले रंग की शर्ट पहन रखी थी। हुड्डा ने काले रंग की टोपी भी पहन रखी थी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश समेत कुछ नेताओं ने सफेद रंग के कपड़े पहने थे।












Click it and Unblock the Notifications