VIDEO: भाजपा की टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने सरकारी कर्मचारी को चप्पल से पीटा, चांटे भी मारे

हिसार। हरियाणा में हिसार के बालसमंद में बनाई गई अस्थाई अनाज मंडी में भाजपा की नेता सोनाली फोगाट ने एक मार्केट कमेटी के कर्मचारी से दुर्व्यवहार किया। सोनाली ने कर्मचारी को पहले थप्पड़ मारे, फिर चप्पलों से पीटा। इस घटना के दोनों वीडियो वायरल हो गए हैं। सोनाली वही महिला हैं, जो टिकटॉक वीडियो बना-बनाकर पॉपुलर हुई थीं। उनके द्वारा अब सरकारी कर्मचारी के साथ की गई इस हरकत पर लोग उन्हें फेसबुक-ट्विटर पर ट्रोल कर रहे हैं।

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के वी​डियो वायरल

भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के वी​डियो वायरल

वीडियो में दिख रहा है कि, सोनाली कर्मचारी को बोलती हैं- ''तेरी हिम्मत कैसे हुई ऐसे बोलने की। तेरे घर में मां-बहन नहीं हैं क्या? तुम्हें ऐसे पीटना चाहिए।' इसके बाद सोनाली उसे भद्दा भी बोलती हैं। कई गालियां देती हैं, जिन्हें वीडियो में म्यूट कर दिया गया है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों के मुताबिक, विवाद एक शेड बनाने को लेकर हुआ था। हालांकि, सोनाली वहां किसानों का मुद्दा लेकर गई थीं। फिर, वहां विवाद कैसे हुआ? इस बारे में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

'जितने थप्पड़ मारे जाएं, उतने कम हैं'

'जितने थप्पड़ मारे जाएं, उतने कम हैं'

पुलिस का कहना है कि, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं और मामले की जांच की जा रही है। एक वीडियो शुक्रवार दोपहर का है। जिसे बालसमंद अस्थाई मंडी में खड़े किसी शख्स ने बनाया। इसमें सोनाली फोगाट ने मार्केट कमेटी के कर्मचारी को कह रही हैं कि आपको जितने थप्पड़ मारे जाएं, उतने कम हैं।

सेक्रेटरी बैठे-बैठे रोने लगा

सेक्रेटरी बैठे-बैठे रोने लगा

जिसके बाद सोनाली फोगाट ने चांटे मारे। दूसरे वीडियो में सोनाली ने अपनी सैंडिल उतारी और मुंह पर मारीं। जिससे सेक्रेटरी बैठे-बैठे गिड़गड़ाता रहा और रोने लगा।

चुनाव हार चुकी हैं सोनाली

चुनाव हार चुकी हैं सोनाली

सोनाली फोगाट के टिकटॉक पर बहुत फॉलाअर्स हैं। वह 2019 में हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें हराया था। तब से वो फिर वीडियो बनाने लगीं। आए रोज उनके वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+