हरियाणा में संस्कृत अध्यापकों इंतज़ार हुआ ख़त्म, 395 को मिला प्रमोशन
Haryana News: हरियाणा सरकार ने बीते 17 सालों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे पीजीटी संस्कृत अध्यापकों को खुशखबरी दी है। सरकार के शिक्षा विभाग ने 395 अध्यापकों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए हैं, जो साल 2007 से पदोन्नति की बाट जोह रहे थे।

मनोहर लाल खटटर सरकार के इस निर्णय के बाद हरियाणा राज्य संस्कृत अध्यापक संघ के राज्य प्रधान राम प्रसाद कौशिक की अगुवाई में पूरे प्रदेश से आए संघ के पदाधिकारियों और संस्कृत अध्याप शिक्षा मंत्री कंवर पाल के निवास पर पहुंचे। उन्होंने पगड़ी बांधकर पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर मंत्री कंवर पाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि संस्कृत भाषा को और ज्यादा बढ़ावा मिलना चाहिए, जिसके लिए शासन प्रयासरत है।
वहीं संस्कृत अध्यापक संघ के राम प्रसाद कौशिक ने कहा, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल के प्रयासों से संस्कृत अध्यापकों के हित में यह ऐतिहासिक निर्णय हुआ है। इस निर्णय से साथ ही हमारा 17 वर्षों से चल रहा वनवास समाप्त हुआ है। यह मांग बहुत लंबे वक़्त से अटकी हुई थी, जिसे सीएम मनोहर लाल और स्कूल शिक्षामंत्री कंवरपाल ने गंभीरता से लेकर बहुत बड़ी सौगात दी है। कौशिक ने जानकारी दी कि 395 संस्कृत अध्यापकों का प्रमोशन हुआ है और उन्हें पोस्टिंग भी दे दी गई है, जबकि 300 के करीब खाली पदों पर भी पदोन्नति मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें मनोहर लाल खट्टर ने करनाल को दी स्मार्ट सिटी की सौगात, जानिए किन सुविधाओं से है लैस












Click it and Unblock the Notifications