मनोहर लाल खट्टर ने करनाल को दी स्मार्ट सिटी की सौगात, जानिए किन सुविधाओं से है लैस
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल जिले को स्मार्ट सिटी की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के 6 एकड़ में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कई बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। यहां अभी तक 6.54 करोड़ रुपये की लागत से एक ईमारत बनकर तैयार हुई है, जिसका सीएम खट्टर ने उद्घाटन किया।
सीएम खट्टर ने 6.54 करोड़ रुपये की लागत से बनी राजकीय उत्तर रक्षा गृह की ईमारत का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यहां जो महिलाएं असहाय हैं, जिन्हें सरकारी आश्रय की जरुरत होती है, ऐसी महिलाओं के लिए नारी निकतेन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि साथ में ही वर्किग वुमन हॉस्टल भी बनाया जाएगा।

बता दें कि, 2142.40 स्कवेयर मीटर में बनी इस राजकीय उत्तर रक्षा गृह (नारी निकेतन), करनाल की ईमारत में ग्राउंड फ्लोर समेत कुल चार फ्लोर हैं। इसमें परामर्श कक्ष, 3 डोरमैट्री, डाइनिंग रूम, किचन, लाइब्रेरी, 2 क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, प्रशिक्षण कक्ष, मनोरंजन कक्ष, भोजनालय कक्ष, ईलाज हेतु पैरामेडिकल कक्ष तथा शारीरिक व मानसिक रूप से निशक्त महिलाओं की सुविधा हेतु लिफ्ट का भी प्रावधान किया गया है।
इसके साथ-साथ कार्यालय स्टॉफ हेतु पांच कार्यालय कक्ष, विजिटर रूम, स्टोर रूम, महिला शौचालयों आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। बता दें, राजकीय उत्तर रक्षा गृह करनाल (नारी निकेतन) वर्ष 1982 से कार्यरत है। पूरे हरियाणा में नारी निकेतन संस्था एक ही है जो करनाल में स्थित है। यह संस्था 18 वर्ष से ऊपर की बेसहारा महिलाओं के लिए है।
इन महिलाओं को कोर्ट के आदेशों से या प्रशासन के आदेशों से संस्था में दाखिल किया जाता है। जोकि विभिन्न धाराओं के तहत कोर्ट में विचाराधीन है। संस्था में रहते हुए इन बेसहारा व गुमशुदा महिलाओं को समाज में पुन: स्थापित करने का प्रयास भी किया जाता है। गुमशुदा या लावारिस महिलाएं संस्था में आती हैं उनका परामर्श के माध्यम से उनके घर का पता लगाकर अन्य राज्यों व जिलों से समन्वय स्थापित करके उनको वापस उनके घर में पुनः स्थापित किया जाता है।
संस्था में रहते हुए महिलाओं को उनकी योग्यता के अनुसार शिक्षा व प्रशिक्षण भी दिया जाता है, जैसे सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, कंप्यूटर, शिक्षा , ब्यूटी पार्लर , आर्ट एंड क्राफ्ट इत्यादि क्रियाएं भी करवाई जाती हैं। जो लड़कियां व महिलाएं आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं, उन्हें ओपन बोर्ड से उनकी शिक्षा भी पूरी करवाई जाती है। जिन्हें किसी भी प्रकार के ईलाज की जरूरत है, उनका हर प्रकार की मेडिकल सुविधा प्रदान की जाती है।
अभी तक संस्था द्वारा लगभग 200 महिलाओं को उनके परिवार में पुनः स्थापित किया जा चुका है। वर्तमान समय में संस्था में 25 महिलाएं व लड़कियां रह रही हैं, जिसमें से 4 बांग्लादेश की रहने वाली हैं। 2 लड़कियां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जो कोर्ट के आदेश अनुसार आई हुई हैं। 9 महिलाएं दिव्यांग हैं। 2 महिलाएं सुरक्षा की दृष्टि से कोर्ट के आदेशों के तहत आई हुई हैं तथा 6 गुमशुदा महिलाएं रह रही हैं।
-
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
Delhi Weather: मार्च की गर्मी में दिल्ली में अचानक बारिश क्यों? IMD ने बताया असली कारण, आगे कैसा रहेगा मौसम? -
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप कर ली शादी, किसी को नहीं हुई कानो-कान खबर, कौन हैं खूबसूरत वाइफ? -
BAN vs PAK: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच आज, बिना पैसे खर्च किए घर बैठे फ्री में देख सकेंगे LIVE -
Delhi Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? -
आज का मेष राशिफल 15 मार्च 2026: अटके काम बनेंगे पर खर्चों का रखें ख्याल -
Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस












Click it and Unblock the Notifications