यूथ कांग्रेस के नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़कीं Vinesh Phogat, बोलीं- 'कांग्रेस को डराना आसान नहीं'
Vinesh Phogat On BJP: एआई समिट में प्रदर्शन करनेवाले यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम जारी है। भोपाल की महारैली में राहुल गांधी ने भी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को बब्बर शेर बुलाया था। अब हरियाणा से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि बीजेपी की डराने की कोशिश कामयाब नहीं होगी।
रेसलिंग की दुनिया से राजनीति में आई विनेश फोगाट ने कहा, 'बीजेपी हमें डराने की कोशिश कर रही है। उन्हें कांग्रेस पार्टी का इतिहास नहीं पता है। हम महात्मा गांधी के विचारों को मानने वाले लोग हैं। हम डरने वाले नहीं हैं। हम ऐसे नेता हैं जो संघर्ष में विश्वास रखते हैं और हम सड़कों पर लड़ाई लड़ रहे हैं।'

Vinesh Phogat ने बीजेपी को दी चेतावनी
विनेश फोगाट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दबाव की राजनीति से घबराने वाली नहीं है। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा आंदोलन और जनसंघर्ष पर आधारित है। बीजेपी चाहे हमें डराने की कितनी भी कोशिश कर ले, हम संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। बता दें कि प्रदर्शन करनेवाले कई कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें एनएसयूआई प्रेसिडेंट उदयभानु चिब भी शामिल हैं।
Rahul Gandhi भी प्रदर्शनकारियों का कर चुके हैं समर्थन
एआई समिट में शर्टलेस होकर प्रदर्शन करने पर बीजेपी हमलावर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी आलोचना की है। हालांकि, कांग्रेस हाई कमान ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले पर पीछे नहीं हटने वाली है। भोपाल में किसानों की महारैली में राहुल गांधी ने कहा था कि हमारे यूथ कांग्रेस के युवा बब्बर शेर हैं। ये कांग्रेस पार्टी के लोग हैं और इन्हें बीजेपी कभी डरा नहीं पाएगी। पार्टी प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी युवा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा की थी।
फिलहाल देश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतर रहे हैं। इस कड़ी में खेलों की दुनिया से राजनीति में आई विनेश फोगाट भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications