'जब हम रोड पर घसीटे जा रहे थे, तब BJP को छोड़कर...', विनेश फोगाट ने बताई कांग्रेस में शामिल होने की वजह

Vinesh Phogat Congress: भारतीय पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। कांग्रेसी बनते ही विनेश फोगाट ने निशाना साधते हुए कहा कि 'जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तब कांग्रेस हमारे साथ थी।'

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता पवन खेड़ा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया मौजूद रहे।

Vinesh Phogat Congress

विनेश फोगाट ने कहा- बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है

कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा, ''कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद। देशवासियों का भी धन्यवाद। मैं उम्मीद करती हूं कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरूं। बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है। मुझे आज बहुत प्राउड (र्गव) फील हो रहा है कि मैं ऐसी पार्टी में हूं जो महिलाओं के लिए सड़क से संसद तक लड़ने को तैयार है।''

विनेश फोगाट ने कहा, ''जब हम रोड पर घसीटे जा रहे थे तो BJP को छोड़कर सभी पार्टियां हमारे साथ खड़ी थी। कांग्रेस हमारे साथ खड़ी थी। सभी ने हमें समझा, हमारे आंसुओं को समझा। मैं विश्वास दिलवाती हूं कि मैं हर उस महिला के साथ खड़ी हूं जो लाचार और बेबस है।''

विनेश फोगाट ने भाजपा के आईटी सेल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने हमें बहुत बदनाम करने की कोशिश की। लेकिन हमने उनको सफल नहीं होने दिया। विनेश फोगाट ने कहा, ''जो लड़ाई थी वो जारी है, हम वो लड़ाई भी जीतेंगे। हम डरेंगे नहीं और पीछे नहीं हटेंगे।''

ये भी पढ़ें- Vinesh Phogat Family Details: विनेश फोगाट के परिवार में कौन-कौन? कांग्रेस कौनसी सीट से दे रही टिकट?

बजरंग पूनिया ने भाजपा पर साधा निशाना

बजरंग पूनिया ने कहा, ''आज भाजपा आईटी सेल कह रही है कि हम सिर्फ राजनीति करना चाहते थे...हमने सभी महिला भाजपा सांसदों को पत्र लिखकर हमारे साथ खड़े होने को कहा था लेकिन वे फिर भी नहीं आईं। हम महिलाओं की आवाज उठाने के लिए पैसे दे रहे हैं लेकिन अब हम जानते हैं कि भाजपा महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के साथ खड़ी है और बाकी सभी पार्टियाँ हमारे साथ खड़ी हैं।''

बजरंग पूनिया ने कहा, ''हम कांग्रेस पार्टी और देश को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे...जिस दिन विनेश ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया उस दिन पूरा देश खुश था लेकिन अगले दिन सब दुखी थे। उस समय एक आईटी सेल जश्न मना रहा था।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+