हरियाणा चुनाव 2024: विनेश फोगाट की कांग्रेस नेताओं से मुलाकात, कहां-किसके सामने लड़ सकती हैं चुनाव
Vinesh Phogat Haryana Chunav 2024: हरियाणा की चर्चित रेसलर विनेश फोगाट विधानसभा चुनाव 2024 लड़ सकती हैं। कांग्रेस विनेश फोगाट को उनकी चचेरी बहन रेसलर व भाजपा नेता बबीता कुमारी के सामने चरखी दादरी सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है।
हरियाणा में चुनाव लड़ने की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को विनेश फोगाट ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करके चर्चा को और हवा दे दी। विनेश ने नई दिल्ली में हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की है। अपने पति सोमवीर राठी के साथ कांग्रेस नेताओं से मिलने पहुंची विनेश फोगाट के शाम को प्रियंका गांधी से भी मिलने की चर्चा।

हालांकि न्यूज एजेंसी एएनआई के विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह एक काल्पनिक सवाल है, लेकिन एथलीट सिर्फ एक पार्टी के नहीं होते, वे पूरे देश के होते हैं। अगर कोई पार्टी में शामिल होता है, तो आपको पता चल जाएगा। जो भी पार्टी में शामिल होता है, हम उसका स्वागत करते हैं, लेकिन यह एक काल्पनिक सवाल है। यह उन पर निर्भर करता है। विनेश फोगाट के साथ अन्याय हुआ है। उन्हें उनका उचित सम्मान मिलना चाहिए। राज्यसभा में मनोनीत किया जाना चाहिए।
उधर, विनेश फोगाट से मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने लिखा- 'दिल्ली निवास पर देश की बेटी, हरियाणा की शान हमारी बहन विनेश फोगाट और उनके पति भाई सोमवीर राठी से पारिवारिक भेंट हुई। मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, उनकी पत्नी स्वेता मिर्धा भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि विनेश फोगाट देश की जानी-मानी रेसलर हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं, मगर एनवक्त पर निर्धारित मापदंड से 100 ग्राम वजन अधिक होने पर डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।
पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगाट 17 अगस्त को भारत लौटीं। दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर हरियाणा में स्थित उनके गांव बलाली तक 125 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया था। इस रोड शो में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications