VIDEO: जब पत्नी बनी 'मर्दानी', पति पर 5 लोगों ने किया हमला तो पत्नी ने सबको लाठी से खदेड़ा

यमुनानगर (हरियाणा)। अगर पति पर कोई मुसीबत आए तो कोई भी पत्नी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। फिर चाहे उसे अपनी जान पर ही खेलना पड़ जाए लेकिन वह उसकी भी परवाह नहीं करेगी। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के यमुनानगर में सामने आया है, जहां एक शख्स पर कुछ लोगों ने अचानक ही लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावर लोगों ने इस शख्स की लाठी-डंडों से ऐसी पिटाई की कि उसका जमीन उठना मुश्किल हो गया। इसी दौरान अचानक ही उस शख्स की पत्नी वहां पहुंच गई। फिर उस महिला ने क्या किया, देखिए पूरा वीडियो...

पति को बचाने के लिए लाठी लेकर मैदान में आई महिला

पति को बचाने के लिए लाठी लेकर मैदान में आई महिला

महिला ने जैसे ही देखा कि उसके पति पर लाठियां बरसाईं जा रही हैं, वह तुरंत ही एक लाठी लेकर हमलावरों से भिड़ गई। महिला ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए हमलावरों की जमकर धुनाई शुरू कर दी। महिला की निर्भिकता को देख कर हमलावरों की हालत खराब हो गई। उन्होंने भागने में ही अपनी भलाई समझी।

5 लोगों ने किया था महिला के पति पर हमला

5 लोगों ने किया था महिला के पति पर हमला

यमुनानगर की घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ तौर से नजर आ रहा है कि कैसे कुछ लोग एक शख्स की लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे हैं। मार खाने वाला शख्स जमीन पर पड़ा हुआ है। इसी दौरान अचानक ही मार खा रहे शख्स की पत्नी मौके पर पहुंच जाती है। जैसे ही देखा कि उसकी पति की जान खतरे में हैं उस महिला ने आव देखा न ताव बस हमलावरों पर लाठी लेकर टूट पड़ी।

लाठी के बल पर पत्नी ने हमलावरों को भगाया

लाठी के बल पर पत्नी ने हमलावरों को भगाया

पत्नी धर्म का पालन करते हुए इस महिला ने 5 की संख्या में आए हमलावरों पर जमकर लाठियां भांजी। महिला के अंदाज को देखकर हमलावरों को भागने में ही भलाई नजर आई। हालांकि जिस समय महिला ने हमला किया तो हमलावरों ने उस पर भी लाठियां भांजी लेकिन उस महिला पर अपने पति को बचाने की जूनून सवार था। महिला तब जाकर शांत हुई जब हमलावर वहां भाग गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+