VIDEO: नशे में टल्ली होकर मरीज का इलाज करने पहुंची लेडी डॉक्टर, अस्पताल में किया हंगामा

नई दिल्ली। डॉक्टरों का काम बेहद जिम्मेदारी और संयम का होता है। थोड़ी सी गड़बड़ी से किसी की जान तक जा सकती है, इसलिए लोगों ने डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया है, लेकिन पंचकुला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेडी डॉक्टर की करतूत ने इस पेशे को शर्मसार कर दिया। पंचकुला के रायपुर रानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लेडी डॉक्टर नशे में धुत होकर ड्यूटी पर पहुंची, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

 Video: Drunk Lady Doctor giving treatment to the Patients in Panchkula Hospital In Haryana.

 नशे में धुत लेडी डॉक्टर करने लगी इलाज

नशे में धुत लेडी डॉक्टर करने लगी इलाज

बुधवार देर रात ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर शराब के नशे में धुत थी। वो खुद को संभाल तक नहीं पा रही थी, लेकिन ऐसी हालत में भी वो मरीजों का इलाज करने पहुंच गई। मरीज के परिजनों ने डॉक्टर की ऐसा हालत देखी तो उन्होंने हंगामा कर दिया। लोगों ने उन्हें मरीजों का इलाज करने से रोक दिया, जिसपर वो बुरी तरह भड़क गकई और अस्पताल में हंगामा करने लगी।

 लोगों ने की शिकायत

लोगों ने की शिकायत

महिला डॉक्टर की बदतमीजी से नाराज लोगों ने इसकी शिकायत अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी संजीव गोयल से की। उन्होंने फौरन दूसरे डॉक्टर को ड्यूटी पर भेजकर महिला डॉक्टर को घर जाने का आदेश दिया। वहीं बात मीडिया तक पहुंच गई। मीडिया को आता देख महिला डॉक्टर फौरन अपनी गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गई। वहीं लोगों ने महिला डॉक्टर का मेडिकल करवाने की मांग की, लेकिन कोई भी उनका ब्लड सैंपल लेने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

 स्वास्थ मंत्री तक पहुंची बात

स्वास्थ मंत्री तक पहुंची बात

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के नशे में होने की खबर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज तक पहुंच गई। नाराज लोगों ने घटना की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री तक पहुंचाई और उनसे उचित कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिलाया है कि मामले की जांच के बाद दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+