उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरियाणा के किसानों किया सम्मानित, कहा- आप नौकर बनने की नहीं, नौकरी देने की सोचिये
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के निमंत्रण पर हरियाणा के प्रगतिशील किसान आज नई दिल्ली पहुंचे और नई संसद में मुलाकात की। इस दौरान उपराष्ट्रपति सम्मानित किया एवं किसानों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया। किसानों के साथ भोजन करते हुए उपराष्ट्रपति ने परिवार तथा खेती-बाड़ी के बारे में कुशलक्षेम पूछा।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसान को इस महान देश भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि जय जवान, जय किसान के नारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुसंधान जोड़ दिया है क्योंकि किसान यदि अनुसंधान में रुचि लेगा तो बदलाव व्यापक रूप से आएगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि ये दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत है। यह मेरे लिए बहुत ख़ुशी का मौका है। इस पंचायत में आज सही हक़दार आया है। इस पंचायत में आपकी चर्चा होनी चाहिए, आपका विवेचन होना चाहिए, आपके सुख दुःख की बात होनी चाहिए। कहा कि आज के दिन शिक्षित और प्रबुद्ध वर्ग दूध और सब्जी का व्यापार करता है। यह बहुत बड़ा व्यापार है।
उन्होंने कहा कि किसान और किसान के बच्चे-बच्चियों को इसमें (व्यापार) आगे आना चाहिए। कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार, agri produce का है। आप नौकर बनने की मत सोचिये , लोगों को नौकरी देने की सोचिये। आप एक लकीर के फकीर मत रहिये, सरकार ने बहुत क्रांतिकारी कदम उठाया हैं, किसान को उसकी मिट्टी की जानकारी देकर। सोचिये की आप और क्या कर सकते हैं।
इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि, 'जब किसान हंसता है,तो पूरा देश हंसता है,सभी वर्गों में खुशहाली आती है।' कृषि से जुड़े हुए उद्योगों में किसान को बहुत आगे तक जाना चाहिए। जो पूंजी हमारी है,जो पूंजी सदा हमारी रहेगी। उस पूंजी का विकास करना है , उस पूंजी से अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना है।
मैं आपको एक बात बहुत गंभीरता से कह रहा हूं। भारत के प्रधानमंत्री के दिल और दिमाग पर किसान हावी है। मैं जो आज आपको कह रहा हूं, यह सोच चौधरी चरण सिंह जी की थी लेकिन इस सोच को ज़मीनी हकीकत का रूप भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे रहे हैं। इस दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल ने उपराष्ट्रपति का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने हरियाणा के किसानों को खेत से निकालकर संसद तक आने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे किसानों को लाभ मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications