उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का उद्घाटन, साथ में CM खट्टर भी रहे मौजूद

हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव का शुभारंभ करने के लिए भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ रविवार को धर्मनगरी पहुंचे। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

उपराष्ट्रपति सबसे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके साथ बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद थे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उपराष्ट्रपति ने ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ किया।

Geeta Mahotsav

सेमिनार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद भी उपस्थित रहे। इसके उपरांत उपराष्ट्रपति ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में असम पवेलियन, हरियाणा पवेलियन, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति कार्य विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे। फिर महापूजन और महाआरती में भी शिरकत की। जिसके बाद उन्होंने गीता ज्ञान संस्थानम के कार्यक्रम में शिरकत किया।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव और उप राष्ट्रपति आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। इस दौरान सुरक्षा ड्यूटियां दिन और रात की शिफ्टों में तैनात हैं। इन सुरक्षा ड्यूटियों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज शिवास कविराज ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद सुरक्षा में तैनात सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+