हरियाणा: 'अबकी बार 400 के पार', CM नायब सिंह सैनी बोले- तीसरी बार PM बनने जा रहे मोदी जी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अबकी बार हम 400 के पार जाएंगे। सीएम सैनी ने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में पूरे के पूरे 10 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। उत्तराखंड के पांचों सीट हम जीत रहे हैं। राजस्थान-मध्य प्रदेश में विपक्ष मोदी सुनामी में उड़ गया है।

हरियाणा में बीजेपी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। बीजेपी ने दावा किया है कि मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। साथ ही अबकी बार 400 से अधिक सीटें जीतेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'अबकी बार 400 के पार', CM नायब सिंह सैनी बोले- तीसरी बार PM बनने जा रहे मोदी जी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+