तलवारबाजी के इवेंट में तनिष्का ने जीता गोल्ड, खट्टर सरकार की तारीफ

Haryana News: गोवा में चल रहे 37वें नेशनल गेम्स में हरियाणवी खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। इतना ही नहीं, मेडल जीतकर प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। सोमवार को हुए फेंसिंग (तलवारबाजी) इवेंट में हरियाणा की झोली में स्वर्ण पदक आया। स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी ने मनोहर लाल सरकार की खेल नीति की जमकर तारीफ की।

दरअसल, गोवा में 37वें नेशनल गेम्स चल रहे है। इसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने भाग लिया है और लगातार मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सोमवार को हुए फेंसिंग (तलवारबाजी) इवेंट में हरियाणा की झोली में स्वर्ण पदक आया। इसी खेल में टीम इवेंट में राज्य के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Tanishka Khatri

करनाल की तनिष्का ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फेंसिंग में हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। टीम इवेंट में तनिष्का खत्री, शीतल दलाल, प्राची लोहान और तन्नू गुलिया विजेता टीम का हिस्सा रही। फेंसिंग में कुल 2 गोल्ड तथा 4 कांस्य पदक हरियाणा के खाते में आए हैं।

स्वर्ण पदक विजेता तनिष्का खत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार से उन्हें काफी सहयोग मिला है। साथ ही, हरियाणा फेंसिंग एसोसिएशन से भी मदद मिली है। तनिष्का ने कहा कि सरकार की खेल नीति सबसे अच्छी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+