Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोनीपत में 2 सिपाहियों का मर्डर: बदमाश अमित की 2 गर्लफ्रेंड पुलिस ने पकड़ीं, हुआ ये खुलासा

सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत जिले की बुटाना पुलिस चौकी के निकट दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में पुलिस ने अब दो युवतियां भी गिरफ्तार की हैं। ये दोनों युवतियां बुटाना गांव की रहने वाली हैं और 29 जून की रात को वारदात के वक्त बदमाशों की गाड़ी में मौजूद थीं। 2 पुलिसकर्मियों की हत्या हो जाने के करीब 15 घंटे बाद हरियाणा पुलिस ने उन बदमाशों से एक को मार गिराया। उस बदमाश का नाम था- अमित।

2 सिपाहियों के हत्या के बाद हत्यारा भी मारा गया

2 सिपाहियों के हत्या के बाद हत्यारा भी मारा गया

ये दोनों युवतियां अमित की ही गर्लफ्रेंड हैं। दोनों को अब पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे पूछताछ में सामने आया है कि, दोनों की मुलाकात अमित से फरवरी के महीने में हुई थी। जिस दिन अमित ने 2 पुलिसकर्मियों को मरवाया, उस रात ये युवतियां कार में अमित व उसके तीन दोस्तों के साथ मौजूद थीं। इस तरह ये सभी कुल छह लोग थे। सभी वहां शराब पी रहे थे और आपत्तिजनक हालत में थे।

ये दो ल​ड़कियां उसी हत्यारे की गर्लफ्रेंड हैं

ये दो ल​ड़कियां उसी हत्यारे की गर्लफ्रेंड हैं

गोहाना-जींद रोड पर स्पेशल पुलिस अधिकारी (एसपीओ) कप्तान सिंह और कॉन्स्टेबल रविंद्र ने इन्हें टोका था। दोनों पक्षों में बहस हुई। जिस पर अमित और उसके साथियों ने कप्तान सिंह व रविंद्र को गोली मार दी। मंगलवार तड़के कप्तान सिंह व रविंद्र बुटाना पुलिस चौकी से करीब 800 मीटर की दूरी पर मृत पड़े मिले। वहीं, इन दो युवतियों समेत सभी छह हत्यारोपी वहां से फरार हो गए थे।

पुलिस ऐसे पहुंची थी हत्यारोपियों तक

पुलिस ऐसे पहुंची थी हत्यारोपियों तक

हरियाणा पुलिस ने अपने मृतक पुलिसकर्मियों कप्तान सिंह व रविंद्र के हाथ पर कार के नंबर वगेरह लिखे देखे थे। उसी के सहारे पुलिस ने पता कर लिया कि, हत्यारा अमित और उसके साथ गुंडे हैं। तब पुलिस ने शातिर बदमाश अमित पुत्र राजकुमार निवासी अजमेर बस्ती जींद मुठभेड के दौरान ढेर कर दिया। वहीं, दूसरा बदमाश सन्दीप पुत्र जोगिन्द्र निवासी नाडा हाल राम नगर शहर जींद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पकड़ी गईं इन युवतियों के नाम आशा और सुशीला हैं। ये दोनों पड़ोसन हैं। दोनों ही अमित से बात करती थीं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब मामले में कुछ और खुलासे होने की उम्मीद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+