सोनाली फोगाट का कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम गिरफ्तार, लैपटॉप और फोन चुराकर हुआ था फरार
नई दिल्ली, 31 अगस्त: सोनाली फोगाट की मौत के तार हिसार से भी जुड़े हुए हैं, जिस वजह से गोवा पुलिस की एक टीम वहां पहुंच चुकी है। साथ ही उनके घर और फार्म हाउस की पड़ताल की जा रही। इस केस में हरियाणा पुलिस की भी एक टीम उसके साथ है, जो जांच में मदद कर रही। वहीं दूसरी ओर सोनाली फोगाट का फोन और लैपटॉप चुराने वाले शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Recommended Video
दरअसल फोगाट के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम ने उनके ऑफिस से लैपटॉप, डीवीआर, मोबाइल समेत कई सामान चुराए हैं। इसके बाद वो लापता हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा पुलिस की एक टीम ने तुरंत आरोपी को खोजा और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में हिसारी एसएचओ मनदीप चहल ने कहा कि हम शिवम नाम के शख्स से पूछताछ कर रहे हैं, वो यूपी के मेरठ-गाजियाबाद इलाके का रहने वाला था। वो अक्सर अपना फोन स्विच ऑफ करके गायब हो जाया करता था। अभी उसके पास से लैपटॉप और फोन मिला है, जिसकी जांच की जा रही।
फोन-लैपटॉप में अहम सबूत
सूत्रों के मुताबिक शिवम की भूमिका भी इस केस में काफी ज्यादा संदिग्ध है। वो सोनाली के फार्म हाउस पर रहता था, लेकिन जिस दिन उनकी मौत हुई, उसी दिन वो फरार हो गया। जिसके बाद सोनाली के घर वालों ने पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी। सूत्रों ने दावा किया किया कि लैपटॉप और मोबाइल में कई अहम राज छिपे हुए हैं, जो सोनाली की मौत से जुड़ा सच बता सकते हैं।
संपत्ति तो नहीं मौत की वजह?
आपको बता दें कि सोनाली के पास करीब 110 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही कि कहीं उनकी संपत्ति को हड़पने के लिए ये साजिश तो नहीं रची गई। सोनाली के करीबियों के मुताबिक पीए सुधीर सांगवान की नजर काफी वक्त से उनकी संपत्ति पर थी। गोवा पुलिस के सामने उसने सोनाली को ड्रग्स देने की बात कबूली है।












Click it and Unblock the Notifications