दामाद ने ससुर के सिर में घोंप दिया सुआ, मौत, रोते हुए बेटी बोली- ये शराबी पीटता था इसलिए मायके आई थी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिला स्थित गांधीनगर में एक शख्स ने अपने ससुर के सिर में सुआ घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय रोशनलाल उर्फ लखन के रूप में हुई। रोशनलाल की बेटी निशा ने रोते हुए बताया कि, पति भोला (25 वर्षीय) शराब पीकर मारपीट करता था। तंग आकर मैं बच्चों को लेकर मायके चली आई। इससे भोला आग-बबूला हो उठा था। बुधवार की रात को भोला 2-3 साथियों के साथ आया और झगड़ने लगा।"

निशा ने कहा, "वह (पति) हमसे मारपीट करके दोनों बच्चों को जबरन अपने साथ घर ले गया था। जिस पर पापा (रोशन) भी हमारी ससुराल पहुंच गए। वहां भोला ने बर्फ खोदने का सुआ उठाकर पापा के सिर में घोंप दिया। उसके बाद वहां से फरार हो गया। पापा की जान चली गई।"
वहीं, पुलिस ने निशा की मां की शिकायत पर हत्यारोपी दामादी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय रोशनलाल उर्फ लखन गांधीनगर में गली नंबर-2 के निवासी थे। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी निशा की शादी गांधीनगर की गली नंबर-3 निवासी 25 वर्षीय भोला के साथ की थी। निशा को 3 साल का बेटा व डेढ़ साल की बेटी है।

निशा की मां ने शिकायत में बताया कि, दामाद भोला शराब पीकर निशा के साथ मारपीट करता था। उससे परेशान निशा अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके में चली आई। कुछ समय बाद भोला भी वहां आ गया। जहां वह झगड़ा कर दोनों बच्चों को जबरन अपने साथ घर ले गया था। उसके बाद ससुर-दामाद में विवाद हुआ था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications