हरियाणा की सभी गौशालाओं में सोलर पावर प्लांट लगवाएगी सरकार, गौसेवा आयोग ने MoU किया

फतेहाबाद। हरियाणा की सभी गौशालाओं में सोलर पॉवर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। यह घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई। अब हरियाणा गौसेवा आयोग ने हरेड़ा से इसके लिए एग्रीमेंट भी कर लिया है। हरियाणा गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने फतेहाबाद में यह जानकारी मीडियाकर्मियों को दी। गर्ग ने कहा कि, सभी गौशालाओं में गायों की संख्या के आधार पर गोबर गैस प्लांट भी लगाए जाएंगे। वह बोले कि, सरकार गौशालाओं को खस्ताहाल में नहीं छोड़ेगी। गौशालाओं में बिजली होगी तो उनकी लगभग सभी समस्याओं का निपटारा हो सकेगा।

solar power plants will set up in all gaushalas of the state, haryana gau sewa commission signs MoU

गौसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश की कई गौशालाओं में गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन भी खरीदी है तथा गोबर से बनी लकडिय़ों से प्रदेश के कई इलाकों में अंतिम संस्कार भी किए जा रहे हैं। गाय के गोबर से बनी लकड़ी अंतिम संस्कार में सामान्य लकड़ी से 60 फीसदी तक कम लगती हैं।

solar power plants will set up in all gaushalas of the state, haryana gau sewa commission signs MoU

श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा की गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अब तक 330 गौशालाओं में सोलर पॉवर प्लांट लगाए जा चुके हैं जिनमें बिजली का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन गौशालओं को पॉवर ग्रिड से जोड़ा गया है। यदि गौशाला में सोलर पॉवर प्लांट से बिजली उत्पादन वहां की आवश्यकता से अधिक होगा तो पॉवर ग्रिड में दे दी जाएगी और कमी होने पर पॉवर ग्रिड से गौशालाओं में बिजली ली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+