Haryana: हरियाणा में OBC वर्ग की छह जातियां अनुसूचित जाति में शामिल

Haryana News: हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15, 18 और 19 दिसंबर को आहूत किया जायेगा कि इस सत्र की अवधि पर अंतिम मुहर बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग में लगेगी। साथ ही कैबिनेट ने सदन के विधायी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।

manohar laal khattar

सोमवार को हुई मंडल की बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र सहित कई फैसलों को मंजूरी दी गई। 15 दिसंबर से आरंभ होने वाले विधानसभा का शीतकालीन सत्र तीन दिन का होगा। आगामी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार हर वर्ग को लुभाने का प्रयास कर रही है।

इसी के तहत मंत्रिमंडल की बैठक में पिछड़ा वर्ग ब्लॉक-ए में शामिल अहेरिया, अहेरी, हेरी, हरि, तुरी या थोरी, राय सिख जातियों को हरियाणा अनुसूचित जाति वर्ग सूची में शामिल करने का फैसला लिया गया है । अब इन जातियों को अनुसूचित जाति वर्ग का लाभ मिलेगा। मंत्रिमंडल ने कैंसर के तीसरे और चौथे चरण के मरीजों को पेंशन देने और जीएसटी प्रणाली से पूर्व के बकाया वैट के भुगतान में एकमुश्त समाधान योजना लाने को भी स्वीकृति दी है।

कैंसर के तीसरे और चौथे चरण के रोगियों को वृद्धावस्था पेंशन के सामान मासिक पेंशन दी जाएगी। यानी इस योजना यदि अगले माह से लागू होती है, तो वृद्धावस्था पेंशन की भांति ही कैंसर रोगियों को 2700 रुपये मिलेंगे। एक जनवरी 2024 से उन्हें 3000 रुपये दिए जाएंगे। हरियाणा में कैंसर की तीसरी और चौथे चरण के 22,808 मरीज हैं। मरीजों का यह लाभ किसी भी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दिए जा रहे फायदे के अतिरिक्त होगी। इस योजना का फायदा उन मरीजों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि को छोड़कर 3 लाख रुपये से कम होगी

यह भी पढ़ें तीन गांवों की जमीन IOCL को बेचेगी हरियाणा सरकार, मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम खट्टर ने दी मंजूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+