दिल्ली चुनाव में उतरेंगे हरियाणा के दिग्गज नेता, प्रदेश के नेताओं और जनता का होगा महत्वपूर्ण रोल
Haryana News: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है इसके लिए बीजेपी देश भर से सियासी दिग्गज को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतार रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के तरफ से हरियाणा के कई दिग्गज नेता भी मैदान में उतरेंगे जिसमे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, CM नायब सैनी के अलावा कई बड़े दिग्गज बीजेपी के लिए दिल्ली चुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे। सीएम सैनी स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे।
दिल्ली के सियासी दंगल को जितने के लिए एवं दिल्ली के दिल में जगह बनाने के लिए बीजेपी अपना पूरा जोर लगा रही है। दिल्ली चुनाव में हरियाणा के नेताओं की अहम भूमिका होगी। हरियाणा राज्य दिल्ली के बिल्कुल करीब होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। हाल ही में सीएम सैनी के नेतृत्व में बीजेपी ने भारी बहुमत के साथ हरियाणा विधानसभा में जीत दर्ज की है। हरियाणा विधानसभा और महाराष्ट्र विधानसभा में बंपर जीत मिलने से बीजेपी का जोश हाई है।

सीएम सैनी के नेतृत्व में बीजेपी ने हरियाणा में अप्रत्याशीत जीत दर्ज की है। बता दे कि दिल्ली में हरियाणा के कुछ ऐसे भी लोग है जो बहुत दिन से दिल्ली में रह रहे हैं उनका यहां का वोटर कार्ड भी है। हरियाणा से जुड़ाव होने के कारण सीएम सैनी का स्टार प्रचारक के रुप में प्रचार करने से गेंद बीजेपी के पाले में आ सकती है। सीएम सैनी ओबीसी वर्ग से आते है इसलिए ओबीसी वर्ग को साधने में भी वो बड़ी भूमिका निभा सकते है।
हरियाणा के नेताओं और यहां की जनता का भी दिल्ली चुनाव में महत्वपूर्ण रोल देखने को मिल सकता है क्योंकि हरियाणा के 12 जिले दिल्ली-एनसीआर के अंदर आते हैं। आपको बता दे कि इस राज्य के गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे बड़े जिले तो सीधे तौर पर दिल्ली से जुड़े हुए हैं।
इस चुनाव प्रचार में पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर भी बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। वो बीजेपी के रणनीतिक टीम का भी हिस्सा होंगे। उन्हें संगठन और सरकार चलाने का बेहतर अनुभव है। सीएम खट्टर ने विरोधी वोटों से जीतने वाली जननायक जनता पार्टी के साथ सरकार चलाई है। बता दे कि हरियाणा के लोगों का दिल्ली के लोगों के साथ एक बेहतर जुड़ाव है क्योंकि उनका बिजनेस से लेकर उनका आना- जाना दिल्ली मे लगा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications