हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले बुजुर्गों को मिलेगी किराए में 50 फीसदी की छूट, दिखाने होंगे ये दस्तावेज
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए हरियाणा सरकार ने एक बहुत बड़ी घोषणा की है। दरअसल, समाज कल्याण विभाग ने ये ऐलान किया है कि हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिक आधार कार्ड या फिर पहचान पत्र दिखाकर कियाये में 50 फीसदी की छूट पा सकेंगे। विभाग के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को आधार कार्ड या फिर पहचान पत्र दिखाकर किराए में 50 फीसदी की छूट मिल जाएगी।

यात्रा के लिए ऐसे वरिष्ठ नागरिकों में महिलाओं के लिए 60 वर्ष और पुरुषों के लिए 65 वर्ष से अधिक उम्र निर्धारित की गई है। इस आयु सीमा के बाद ही उन्हें किराये में 50 फीसदी छूट मिलेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने इस संदर्भ में पत्र जारी कर परिवहन महाप्रबंधक और जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिशा निर्देश जारी किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications