हरियाणा में 8वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 से होंगी शुरू

चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाएं 20 अप्रैल से करवा रहा है। इसके लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी वेबसाइट से अपना-अपना डाउनलोड कर सकेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि, प्रदेशभर में 2544 परीक्षा-केंद्रों पर करीब 667234 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय 11:30 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा से करीब आधे घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना होगा।

Schools up to 8th class in Haryana closed till 30th April, 10th-12th board examinations will start from 20 april

8वीं तक स्कूल 30 तक रहेंगे बंद
प्रदेश में पहली से 8वीं कक्षा तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे। सरकारी ही नहीं, प्राइवेट स्कूलों पर भी यह आदेश लागू होंगे। एक सरकारी प्रतिनिधि ने बताया कि, स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। मालूम हो कि, पिछले साल मार्च में लॉकडाउन के बाद सरकार ने सभी स्कूलों को बंद किया था। इसके बाद, चरणबद्ध तरीके से स्कूल धीरे-धीरे खुले थे।

सरकार की ओर से कहा गया है कि, 30 अप्रैल तक 8वीं तक के स्कूलों के बंद होने के दौरान विद्यार्थियों की पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कहना है कि, अब प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। अधिकारियों का कहना है कि, अगर 8वीं से ऊपर की कक्षाएं के विद्यार्थियों के भी संक्रमित होने के अधिक मामले आए, तो आने वाले दिनों में इन स्कूलों को भी बंद किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+