हरियाणा: कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही पुकार, अबकी बार 400 पार, बोले मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही पुकार है। अबकी बार 400 पार है। करनाल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार।
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एनडीए इस बार 400 से अधिक सीटें जीतेगी। इससे पहले मोदी लहर हुआ करती थी। इस बार मोदी सुनामी आई है। विपक्ष इस सुनामी में उड़ रहा है। कांग्रेस ने हार से पहले ही हथियार डाल दिया है।

हरियाणा में बीजेपी धुआंधार प्रचार कर रही है। प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। बीजेपी ने दावा किया है कि मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। साथ ही अबकी बार 400 से अधिक सीटें जीतेंगे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का कल मतदान है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। हरियाणा की सभी 10 सीटों पर 25 मई को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 4 जून को देश को अगले प्रधानमंत्री मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- 'सभी लोगों को मोदी की गारंटी पर पूर्ण भरोसा', BJP उम्मीदवार मनोहर लाल ने कलस्टर जनसभा को किया संबोधित












Click it and Unblock the Notifications