Haryana News: सरकार के लिए गरीब के हक सर्वोपरि, प्रदेश की 2.80 करोड़ जनता मेरा परिवार: सीएम खट्टर

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार के लिए गरीब का अधिकार सबसे पहले है। सरकार ने परिवार पहचान पत्र के माध्यम से गरीब परिवारों की पहचान की है। प्रदेश की 2.80 करोड़ जनता मेरा परिवार है। प्रदेशवासियों की हर तकलीफ का समाधान सरकार द्वारा किया जाएगा। राज्य सरकार प्रदेश में भौतिक विकास के साथ-साथ संस्कारवान मानव निर्माण की दिशा में कार्य कर रही है। सीएम खट्टर रोहतक में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में पुरानी व्यवस्थाओं को बदला है। जन हितैषी कार्यों को समयबद्ध तरीके से करने के लिए कुछ शक्तियां विभागों को सौंपी गई है। पारदर्शी प्रणाली बनाई गई है। राज्य सरकार 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' के मूल मंत्र के तहत कार्य कर रही है। उनके लिए सभी प्रदेशवासी एक समान है।

cm khattar

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने पैतृक घर को ई-लाइब्रेरी बनाने के लिए समाज को दान में दिया है। अपने हिस्से की तीन एकड़ भूमि में से एक एकड़ भूमि भी दान में दे दी है। सरकार द्वारा प्रदेश में एक हजार ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई है। युवाओं को सुविधा प्रदान करने के लिए हर गांव में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। बिना पर्ची-बिना खर्ची तथा मेरिट के आधार पर नौकरी देने की प्रदेश सरकार की नीति से युवाओं का अब पढ़ाई में विश्वास बहाल हुआ है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश व प्रदेश में शासन व्यवस्था में व्यापक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आगामी 5 वर्ष में विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा। प्रधानमंत्री ने पुरानी विचारधारा को बदलते हुए अच्छे कार्य का समर्थन तथा गलत कार्य का विरोध करने की विचारधारा को अपनाया है।

उन्होंने आगे कहा कि कभी नरेंद्र मोदी को वीजा न देने वाला अमेरिका स्वयं अब नरेंद्र मोदी का मुरीद बन गया है। रूस और यूक्रेन भी आज भारत की ओर देख रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीयों को 24 घंटे का युद्ध विराम करवाकर हजारों भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया गया। यह नए भारत की ताकत है। आज विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है। विदेशों में भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। गत 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य की कल्पना साकार हुई है।

सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा में 2014 से पूर्व सीएलयू एवं लाइसेंस के नाम पर धंधे चलते थे। अब इन सबके अधिकार संबंधित विभाग को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने आज के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आजाद मोहम्मद, पूर्व कबड्डी कप्तान दीपक हुड्डा, बॉक्सर स्वीटी बूरा सहित हजारों समर्थकों का खुले दिल से स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश के किसानों, जवानों व पहलवानों के योगदान की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में किसानों की 14 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। जो सर्वाधिक है। जिससे किसान खुशहाल हो रहे हैं। गन्ने का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। बाजरा भी पड़ोसी राज्यों से अधिक भाव पर खरीदा जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा कृषि व सिंचाई के लिए बजट को 5 गुणा बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आमजन की पार्टी है। जिसमें प्रतिभा व मेहनत के दम पर जिम्मेवारी मिलती है। इस पार्टी में सभी को आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलते हैं।

लोकसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के परिणामस्वरूप लोगों में नया जोश व उत्साह देखने को मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार की नीति के परिणामस्वरूप प्रदेश में टेल तक किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। जिससे किसान समृद्ध हुए हैं। सरकार द्वारा मेरिट के आधार पर सरकारी रोजगार दिया जा रहा है। पर्ची-खर्ची की नीति से परे अब युवाओं का शिक्षा में विश्वास बहाल हुआ है। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से किसान, महिला, श्रमिक व हर वर्ग का सरकार में विश्वास मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ध्येय प्रदेश के हर व्यक्ति तक योजनाओं का पूरा लाभ पहुंचाना है।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, जिला परिषद की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+