Rahul Gandhi Karnal: असंध में राहुल गांधी, बोले-BJP ने एथलीट्स खत्म किए, हुड्‌डा-सैलजा भी एक मंच पर

Rahul Gandhi Haryana Chunav Rally: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी के एक दिन बाद आज 26 सितंबर को राहुल गांधी गरज रहे हैं। राहुल गांधी हरियाणा के करनाल जिले के असंध और हिसार जिले के बरवाला में रैली करने आए हैं। खास बात यह है कि राहुल गांधी अपने साथ पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडडा और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा को भी एक मंच पर लेकर आए हैं।

असंध की चुनावी रैली को सम्‍बोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर कई निशाने साधे और कहा कि भाजपा ने देश से एथलीट्स खत्म कर दिए। महिला पहलवानों से सेक्शुअल हैरेसमेंट करने वालों को बचाया जा रहा है।

Rahul Gandhi addressing Election rally in Assandh

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को समर्थन के लिए राहुल गांधी ने प्रदेश में दो लाख सरकारी नौकरी और किसानों को समर्थन मूल्‍य की कानूनी गारंटी देने का वादा किया।

असंध की चुनावी सभा में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को सिर्फ 90 लोग चलाते हैं। इनमें सिर्फ 3 दलित हैं। जबकि 45 दलित होने चाहिए थे। हरियाणा में कांग्रेस सरकार आ रही है। यह सरकार पूरी हरियाणा की होगी।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ हरियाणा बचाने की नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्‍तान को बचाने की है। संविधान बचाने की है। भाजपा के राज में संविधान खतरे में है। भाजपा ने सारी संस्‍थाओं को आरएसएस के हवाले कर दिया।

Rahul Gandhi in Haryana

अमेरिका में हरियाणा के युवाओं से मिला

राहुल गांधी ने कहा कि मैं पिछले दिनों अमेरिका के टेक्‍सास गया तो था मुझे कहा गया कि यहां पर हरियाणा के युवाओं से मिलना चाहिए, जिसका वीडियो भी शेयर किया था। हरियाणा को समझना चाहते हो तो वो वीडियो जरूर देखें।

राहुल गांधी बोले कि मुझे बताया गया कि हरियाणा से करीब 20 हजार लोग अमेरिका जा रहे हैं। फिर मैं अमेरिका में रहने वाले हरियाणा के लोगों से मिला तो पता चला कि वे एक ही कमरे में 15-20 लोग सोते हैं। अमेरिका आने का पूछने पर बताया कि वे 35 लाख रुपए देकर यहां दूसरे देशों के रास्‍ते पहुंचे हैं। खेत बेचकर पैसे की व्‍यवस्‍था की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+