Vinesh Phogat: 'क्या IOA के लोग वहां छुट्टियां मनाने गए हैं?', महावीर फोगाट से मिलकर फूटा पंजाब CM का गुस्सा

Punjab CM Bhagwant Mann: पेरिस में चल रहे ओलंपिक 2024 से आज बेहद दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को ज्यादा वजन के कारण महिला कुश्ती के 50 KG वेट कैटेगरी से अयोग्य घोषित कर दिया।

विनेश से फाइनल से आई खबर से पूरा देश स्तब्ध है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के चरखी दादरी में विनेश के ताऊ महावीर फोगाट से मुलाकात की।

Bhagwant Mann

गोल्ड की आस लगाए बैठे भारतीयों के लिए उस वक्त गहरा सदना लगा, जब पहलवान विनेश फोगाट के ओलंपिक मुकाबले से डिसक्वालीफाई होने पर खबर आई। ऐसे में विनेश ना सिर्फ फाइनल से बाहर हो गईं है, बल्कि मेडल से भी चूक गईं। ऐसे में पंजाब सीएम भगवंत मान का भी महावीर फोगाट से मिलकर गुस्सा फूट पड़ा।

Recommended Video

    'क्या IOA के लोग वहां छुट्टियां मनाने गए हैं?', महावीर फोगाट से मिलकर फूटा पंजाब CM का गुस्सा

    महावीर फोगाट से मुलाकात के दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा किा 100-50 ग्राम के तो बाल ही थे, वही कटवा देते। इसी के साथ उन्होंने इसे लापरवाही बताते हुए कहा कि कोच और फिजियोथेरेपिस्ट लाखों रुपये लेते हैं। क्या वो वहां छुट्टियां मनाने गए हैं?

    मीडिया से बात करते हुए भगवंत मान ने कहा कि, "ऐसी गलतियां इतने हाई लेवल पर हो रही हैं। कोच और फिजियोथेरेपिस्ट को लाखों में भुगतान किया जाता है। क्या वे वहां छुट्टियां मनाने गए हैं?"

    पीएम मोदी को भी ट्वीट पर घेरा

    विनेश के अयोग्य ठहराए जाने पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आगे कहा, "मैं इस राजनीति से जुड़ना नहीं चाहता। लेकिन कृपया मुझे बताएं कि क्या भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य वहां छुट्टियां मनाने गए हैं? भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने एक बार भी इस पर आपत्ति नहीं जताई। जब वह (विनेश फोगाट) फाइनल में पहुंची तो (पीएम मोदी की ओर से) कोई ट्वीट नहीं किया गया, लेकिन जब वह अयोग्य ठहराई गई तो एक ट्वीट पोस्ट किया गया।"

    यह अन्याय रोका जाना चाहिए था-मान

    सीएम भगवंत मान ने कहा, "उनका वजन जांचना उनके कोच और फिजियोथेरेपिस्ट का काम था। अब फैसला आ गया है। यह अन्याय रोका जाना चाहिए था। क्या उन्होंने (केंद्र ने) उस समय किसी की जवाबदेही तय की थी जब हमारी महिला पहलवान नदी में अपने पदक विसर्जित करने गई थीं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+