हरियाणा के लोगों को कोरोना के प्रतिबंधों से मिली राहत, खट्टर सरकार ने हटाए सभी कड़े प्रतिबंध

चंडीगढ़, 16 फरवरी। देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर थमने के बाद अब केंद्र और राज्य सरकारें कोविड प्रतिबंधों में छूट देने लगी हैं। दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी बुधवार को कोरोना वायरस के प्रतिबंधों में छूट देने का ऐलान किया गया। राहत की खबर ये है कि हरियाणा सरकार ने कोरोना से जुड़े सभी प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया है। संक्रमण के नए मामलों में आई भारी गिरावट के बाद खट्टर सरकार ने ये ऐलान किया, हालांकि लोगों से अपील की गई है कि वो कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें।

people of Haryana got relief from the restrictions of Corona, Khattar government removed all the bans

हरियाणा में सामने आए कोरोना वायरस के नए मामलों की बात करें तो बीते मंगलवार राज्य से कुल 922 नए मामले सामने आए थे, वहीं ओमिक्रॉन के 8 केस दर्ज किए किए थे। प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 5466 रह गई है, जो अब तेजी से रिकवर कर रहे हैं। हालांकि दो जिलों से अभी भी सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं, इनमें गुरुग्राम और पलवल शामिल हैं। यहां कोरोना मरीजों की संख्या 100 अधिर रिकॉर्ड की गई है। 15 फरवरी को गुरुग्राम में 337, फरीदाबाद में 80, हिसार में 25, सोनीपत में 48, करनाल में 11, पानीपत में 8, पंचकूला में 29 , अंबाला में 11, सिरसा से 14 नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़ें:क ह​रियाणा में जींद को सौगात, CM खट्टर 33 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में COVID-19 प्रतिबंधों को समाप्त या संशोधित करें क्योंकि कोरोना महामारी में देश में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने अधिकारियों से 'टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड के उचित व्यवहार के पालन' की पांच गुना रणनीति का पालन करने का आग्रह किया। राज्यों को लिखे पत्र में राजेश भूषण ने कहा,'वर्तमान में देश के सभी राज्यों में कोरोना के मामलों में कमी देखी जा रही है, ऐसे में सभी राज्यों से अनुरोध है कि वे अपने यहां कोरोना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए कोरोना के प्रतिबंधों को संशोधित करें या खत्म करें।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+