OPINION: हरियाणा की सरकारी नौकरियों में आई बहार, युवाओं को मेरिट पर मिल रहा रोजगार

हरियाणा बदल चुका है। अब प्रदेश में सरकारी नौकरियों के लिए पर्ची और खर्ची का जमाना बीते दिनों की बात लगती है। सिर्फ मेरिट आधारित सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने इस मामले में लोगों को सोचने का नजरिया ही बदल दिया है।

सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ग्रुप सी और डी की भर्तियों में इंटरव्यू की प्रक्रिया पहले ही खत्म की जा चुकी है। युवाओं को खट्टर सरकार ने सबसे बड़ी सुविधा 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन फैसिलिटी' देकर उपब्ध कराई है।

haryana cm manohar lal khattar

हरियाणा में अब सिर्फ मेरिट पर सरकारी भर्ती
'वन टाइम रजिस्ट्रेशन फैसिलिटी' की वजह से रोजगार चाहने वाले युवाओं को नौकरियों के लिए अलग-अलग आवेदन भरने और उसके लिए फीस देने की झंझट से छुटकारा मिल चुका है। मेरिट से किसी भी स्थिति में समझौता न होने पाए इसके लिए आईएएस/एचसीएस (IAS/HCS) के लिए नामांकन कोटा के लिए भी परीक्षा सुनिश्चित की गई है।

haryana cm manohar lal khattar

सरकारी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार ही रोजगार
युवाओं के हित के लिए इसी सोच का नतीजा है कि सरकारी क्षेत्र में युवाओं को 1.14 लाख रोजगार इसी साल मिल चुके हैं और बाकी के 56 हजार भी इसी वर्ष के लिए पाइपलाइन में हैं। पिछले शनिवार को ही सीएम खट्टर ने कहा है कि उनकी सरकार 1.70 लाख रोजगार तो उपलब्ध करवा ही रही है, इसके अलावा भी युवाओं को 2 लाख रोजगार देने के प्रयासों में लगी हुई है।

haryana cm manohar lal khattar

सरकारी भर्ती में पूरी पारदर्शिता
यह इसलिए बहुत ही बड़ा बदलाव है, क्योंकि हरियाणा में जितने भी तरह के सरकारी रोजगार दिए जा रहे हैं, वह पूरी तरह से मेरिट पर आधारित हैं और इन सब में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है।

सरकार की नीति और नीयत साफ
हरियाणा की मौजूदा सरकार की नीति और नीयत साफ है। युवाओं के उत्थान के लिए उन्हें आत्मनिर्भरता के साथ आत्म सम्मान दिलाने के काम में जुटी हुई है। इसके लिए इस साल 200 रोजगार मेले आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है।

haryana cm manohar lal khattar

रोजगार मेलों से युवाओं को मिल रहा रोजगार
जिन युवाओं को रोजगार मेलों के माध्यम से रोजगार मिले हैं, उनसे विशेष चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा है कि सिर्फ जनवरी 2019 से अबतक ही 1,450 रोजगार मेले आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 31 हजार से भी ज्यादा युवाओं को सरकार ने रोजगार सहायता भी उपलब्ध करवाई है।

haryana cm manohar lal khattar

कौशल विकास मिशन का भी मिल रहा युवाओं को लाभ
सरकारी नौकरियों को अलग रख दें तो भी प्रदेश सरकार युवाओं को स्व-रोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार के विकल्प उपलब्ध करवाने के लिए भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचा रही है। इसी का परिणाम है कि हरियाणा में 80 हजार से अधिक युवाओं को कौशल विकास मिशन का लाभ मिल चुका है।

श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना ही इसलिए की गई है कि युवाओं को उनके कौशल में वृद्धि के लिए आधुनिक ट्रेनिंग दी जा सके और उद्योगों की आवश्यकता के मुताबिक उनके हुनर को उभारा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+