OPINION: हरियाणा के श्रमिकों के लिए क्यों अहम है हरियाणा सरकार की नई योजना?
Haryana सरकार की एक नई योजना की खूब चर्चा हो रही, जिसमें श्रमिकों को पिता बनने पर 21 हजार रुपये मिलेंगे।

हरियाणा सरकार जनता की भलाई के लिए वैसे तो बहुत सी योजनाएं चला रही, लेकिन हाल ही में शुरू हुई एक योजना की खूब चर्चा है। इसके तहत असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों के लिए एक खास योजना लाई गई है।
इस नई योजना का नाम 'हरियाणा पितृत्व लाभ योजना' है। इसके तहत अगर किसी पंजीकृत श्रमिक के घर बच्चे का जन्म होता है, तो उसे 21 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।
सरकार की इस योजना से उन गरीब श्रमिकों को खासी मदद मिलेगी, जो पिता बनने के बाद कर्ज के बोझ तले दब जाते थे। साथ ही उन्हें बच्चों का पालन-पोषण करने में दिक्कत होती थी। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि सिर्फ उन्हीं श्रमिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा, जो हरियाणा में पंजीकृत हैं।
हरियाणा सरकार के मुताबिक इस योजना का मकसद गरीब श्रमिकों की मदद करना है। इस मदद को पाने के बाद लाभार्थी अपनी पत्नी और नवजात के स्वास्थ्य और खानपान की अच्छी व्यवस्था कर सकते हैं।
कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ?
मामले में एक अधिकारी ने कहा कि इस योजना का मकसद श्रमिकों के परिवार की स्थिति बेहतर करना है। इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसके तहत सिर्फ पंजीकृत श्रमिकों को ही इसका लाभ दिया जाएगा।
अगर कोई श्रमिक योजना का लाभ पाना चाहता है, तो आधिकारिक वेबसाइट HRYLeber.gov.in. पर जाकर आवेदन करना होगा। पंजीकृत होने से उसको सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिलेगा।
मृत्युदर में कमी आने की उम्मीद
बच्चे को जन्म देने के बाद मां और नवजात का काफी ध्यान रखना पड़ता है। अगर दवाएं, खानपान आदि में कमी की गई तो दोनों किसी बीमारी आदि का शिकार हो सकते हैं। कई बार अच्छी देखभाल ना मिलने से मां और नवजात की जान भी चली जाती है। ऐसे में इस योजना का मकसद मां और नवजात की मृत्युदर को कम करना है।












Click it and Unblock the Notifications