OPINION: हरियाणा के हजारों कैंसर रोगियों में जगी नई उम्मीद, सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ

हरियाणा सरकार ने कैंसर रोगियों के लिए मदद का ऐसा हाथ बढ़ाया है जो देश की दूसरी राज्य सरकारों के लिए भी एक नजीर बन सकता है। कैंसर ऐसा रोग है, जो सिर्फ मरीज की ही जान संकट में नहीं डालता, बल्कि महंगे इलाज के चलते पूरे परिवार को आर्थिक तौर पर खोखला कर देता है।

मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने जो कदम उठाया है, वह हजारों कैंसर रोगियों और उनके परिवार को कम से कम वित्तीय रूप से मनोबल बढ़ाए रखने का काम कर सकता है। हरियाणा कैबिनेट ने हाल ही में तय किया है कि कैंसर रोगियों को सरकार हर महीने आर्थिक मदद देगी।

haryana cm khattar

सामाजिक सुरक्षा पेंशन से इस स्कीम पर असर नहीं होगा
खास बात ये है कि जो कैंसर रोगी हरियाणा सरकार की इस स्कीम के दायरे में आएंगे, उन्हें मिलने वाली अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभ से इसका कोई लेना-देना नहीं होगा। वे सहायता पहले की तरह ही मिलते रहेंगे।

करीब 23 हजार कैंसर रोगियों को मिलेगी आर्थिक सहायता
हरियाणा कैबिनेट ने जो नया फैसला किया है, उसके तहत उन कैंसर रोगियों को सरकार मासिक सहायता देगी, जो स्टेज III और IV के मरीज हैं। हरियाणा सरकार के मुताबिक उसके इस फैसले से राज्य में लगभग 22,808 रोगियों को लाभ मिलेगा।

haryana cm khattar

हर महीने 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता
खट्टर सरकार ने फैसला किया है कि स्टेज III और IV के कैंसर मरीजों को हर महीने 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी, जो पात्रों के सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होगी।

जैसा कि पहले जिक्र किया गया है कि अगर संबंधित व्यक्ति को किसी और तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो वह पहले की तरह ही जारी रहेंगे। कैंसर के इलाज के नाम पर मिलने वाली रकम उसके अतिरिक्त होगी।

हरियाणा सरकार की नई योजना के लाभार्थियों के लिए यह आवश्यक है कि वह भारत का नागरिक होने के साथ ही हरियाणा का निवासी हो; या फिर वह पिछले 15 वर्षों से हरियाणा में रह रहा हो।

haryana cm khattar

हर उम्र के कैंसर रोगियों को मिलेगी यह सहायता
इस योजना का लाभ हर उम्र के स्टेज III और IV के कैंसर रोगियों को दिया जाएगा। लाभार्थियों के पास परिवार पहचान पत्र भी होना चाहिए। इस योजना का फायदा लेने वालों के लिए एक और जरूरी शर्त ये है कि उसके परिवार की सालाना आमदनी 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। लेकिन, इस आमदनी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से मिलने वाले लाभ को नहीं जोड़ा जाएगा।

कैंसर ऐसा रोग है, जिसका नाम सुनते ही रोगियों और उसके परिवार वालों के मन में निराशा पैदा हो जाती है। ऐसे में अगर एक कल्याणकारी सरकार अपना हाथ बढ़ाकर उनके जीवन में एक आशा का संचार करती है तो इससे बेहतर क्या हो सकता है।

haryana cm khattar

कैंसर जैसी बीमारी के इलाज के लिए भले ही 3,000 रुपए की मासिक सहायता बहुत ज्यादा नहीं हो, लेकिन इससे रोगियों और उसके परिवार में जो एक विश्वास की भावना पैदा होगी, उससे इस भयानक बीमारी से लड़ने की सामूहिक ताकत बढ़ सकती है।

haryana cm khattar

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+