OPINION: हरियाणा सरकार की नायाब पहल से मजबूत होगा समाज का आधार, संवरेगा देश का भविष्य
Haryana News: हरियाणा में नायब सैनी सरकार ने कई ऐसी कल्याणकारी घोषणाएं की हैं, जिसका प्रदेश की अधिकांश जनता को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खासकर महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर ज्यादातर कदम उठाए हैं।
हरियाणा सरकार ने सबसे बड़ा कदम राज्य में गरीब परिवारों को सिर्फ 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर देने का उठाया है। अब से राज्य में जिस भी परिवार की सालाना आमदनी 1,80,000 रुपए से कम होगी, उन्हें मात्र 500 रुपए में खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा।

500 रुपए में गैस सिलेंडर, 46 लाख परिवारों के लिए खुशखबरी
हरियाणा सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 46 लाख परिवार लाभांवित होंगे, जिन्हें महीने में एक सिलेंडर के लिए सिर्फ 500 रुपए देने होंगे। नायब सैनी सरकार की महिलाओं के प्रति सम्मानजनक सोच इसी बात से पता चलता है कि मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक फैसले की घोषणा हरियाली तीज पर आयोजित कार्यक्रम में की है।

स्कूली बच्चों के लिए हरियाणा सरकार की बहुत बड़ी पहल
अगर एक घर का आधार महिलाएं होती हैं तो उनके बच्चे उनके परिवार के साथ ही समाज और देश का भी भविष्य होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना के तहत स्कूली बच्चों को फोर्टिफाइड दूध देने का भी एलान किया है।
बच्चे होंगे ताकतवर, देश होगा मजबूत
अब से हरियाणा में 14 से 18 साल के स्कूली बच्चों को साल में 150 दिन दूध उपलब्ध करवाया जाएगा। बढ़ते बच्चे और 18 वर्ष तक के किशोरों के लिए दूध एक बहुत बड़ा आहार है, क्योंकि इस समय उनके शरीर के लिए पौष्टिक भोजन बहुत ही आवश्यक है, जो उनके पूरे जीवन काम आता है।

दूध में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में होता है और यह बढ़ते बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए बहुत ही आवश्यक ह।
महिला सशक्तिकरण के लिए नायब सरकार की दूरगामी पहल
यही नहीं, हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कुछ और दूरगामी पहल किए हैं। इसके तहत अब मातृ शक्ति उद्यम योजना में उन्हें 5 लाख रुपए तक लोन देने का फैसला हुआ है।

इतना ही नहीं हरियाणा में अब महिला स्वयं सहायता समूह के लिए रिवॉल्विंग फंड भी 20,000 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सैनी ने स्वयं सहायता समूहों के समूह सखियों का मानदेय भी 150 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है।

हरियाणा में 6 लाख से ज्यादा महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं, जो समाज की सच्ची ताकत बनकर उभरी हैं।












Click it and Unblock the Notifications