OPINION: हरियाणा सरकार हर गरीब के सिर पर छत मुहैया कराने की कर रही कवायद, जानिए कैसे और क्या हो रहे प्रयास

OPINION: देश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही हरियाणा सरकार एक्शन में नजर आ रही है। इसे लोकसभा चुनाव में जीत का उत्साह माने या आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी। लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश को लेकर बड़े फैसले करते नजर आ रहे हैं। पिछले दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा चुनाव के बाद गरीब लोगों के सिर पर छत मुहैया करवाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा एलान किया है। सीएम सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि 7500 से अधिक बीपीएल लाभार्थियों को 100 गज की प्लेटों का कब्जा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

सीएम सैनी ने चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कब्जा देकर इन प्लाटों की रजिस्ट्री भी मौके पर ही करवाई जाएगी। उनकी इस घोषणा से हरियाणा के गरीबों को बड़ी राहत मिली है। सैनी सरकार ने इसे प्राथमिकता पर रखते हुए पट्टे बांटना शुरू भी कर दिया है। राज्य सरकार के मंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए गरीबों को 100-100 गज के भूखंडों के पट्टे बांट रहे हैं।

cm saini

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किए यह प्रयास

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साल 2024-25 के बजट अभिभाषण के दौरान घोषणा करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लगभग 20 हजार से अधिक लाभार्थियों को भूखंडों का कब्जा दिया जाएगा। इसके अलावा शेष 12 हजार 500 लाभार्थियों को सरकार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत परिवार को भूखंड खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपए तक की राशि देगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व सीएम खट्टर के इस संकल्प को दोहराते हुए इसे पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया है।

पोर्टल के जरिए ऐसे मिलेगा लाभ

सीएम सैनी के मुताबिक राज्य सरकार सर्वे के माध्यम से नए पात्र लोगों को चिन्हित कर रही है। ऐसे लाभार्थियों के लिए भी सरकार जल्द ही एक पोर्टल खोलेगी। जिस पर यह लोग मकान के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे प्रक्रिया में पारदर्शिता भी रहेगी। इसके साथ ही गरीब पात्र लोगों को योजना का लाभ भी मिल पाएगा।

सीएम सैनी के निशाने पर कांग्रेस

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के नाम को लेकर कांग्रेस पर निशाना भी साधा। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर योजना तो चलाई। लेकिन उसे अमलीजामा नहीं पहनाया। महात्मा गांधी की विरासत का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार ने योजना बनाकर गरीब लोगों को अधर में छोड़ दिया। जबकि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महात्मा गांधी ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोच के साथ डबल इंजन की सरकार गरीब लोगों के जीवन को सरल और सुगम बनाने का काम कर रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से इन लोगों को मिली राहत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दावा है कि पिछले 10 वर्षों के दौरान हरियाणा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 14 हजार 939 मकान बनाकर गरीब लोगों को दिए गए। इस योजना के तहत लगभग 552 करोड रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके अलावा 15365 मकान निर्माण अधीन है। इन मकान की चाबियां भी जल्द ही लाभार्थियों को दी जाएगी। हरियाणा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 29 हजार 440 मकान स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 26 हजार 318 मकान बनाए गए हैं। इस योजना के तहत प्रति लाभार्थी 1 लाख 38 हजार की आर्थिक सहायता दी गई। इस तरह कुल 376 करोड़ रुपए की सहायता दी गई है।

गरीबों को मरम्मत के लिए ऐसे मिल रहा लाभ

सीएम सैनी ने दावा किया कि हरियाणा में मकान की मरम्मत के लिए भी राज्य सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर नवीनीकरण योजना चल रही है। जिसके तहत 2138 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता भी सीधे उनके खातों में पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दावा करते हैं कि डबल इंजन की सरकार गरीबों के हित में मजबूती से फैसले लेकर उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रही है।

बहरहाल, मसला चाहे सियासी हो या राजनीतिक फायदा उठाने का। लेकिन हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों के हितों में कई बड़े फैसले ले रही है। सीएम सैनी के नेतृत्व में हर गरीब के सिर पर छत होने का सपना साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार हर वर्ग के गरीब लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+