OPINION: हरियाणा सरकार युवाओं को देती है स्वरोजगार का शानदार अवसर

हरियाणा सरकार युवाओं को स्वरोजगार का एक दुर्लभ मौका दे रही है। दरअसल, युवाओं का एक वर्ग ऐसा है, जो बिजनेस तो करना चाहता है, लेकिन उसके पास उसकी पूरी व्यवस्था नहीं होती। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ऐसे ही लोगों के लिए हर हित योजना चला रही है।

हरियाणा हर हित योजना का फायदा ये है कि इसके माध्यम से ग्राहकों को एक ही छत के नीचे (हर हित स्टोर) उत्पादों की व्यापक रेंज मिल जाती है और खरीदारी उनके लिए सुविधाजनक हो जाती है।

haryana cm manohar lal khattar

युवाओं के स्वरोजगार के लिए खोले द्वार
दूसरी तरफ हर हित स्टोर चलाने वालों के तो फायदे ही फायदे हैं। उन्हें बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद वाजिब दाम पर बेचने का अवसर मिलता है, लेकिन उन्हें अच्छी कमाई का मौका भी दिया जाता है।

haryana cm manohar lal khattar

रोजगार सृजन का शानदार उदाहरण
खट्टर सरकार की इस योजना के तहत आज राज्य के गांवों और शहरों में हर हित स्टोरों की संख्या 2000 से ज्यादा हो चुकी है।

युवाओं के लिए रोजगार सृजन का यह काफी बेहतर उदाहरण है। उत्पादों की व्यापक रेंज की सुविधा से उन्हें भरपूर लाभ कमाने की गुंजाइश मिल रही है।

haryana cm manohar lal khattar

हर हित स्टोर की विशेषताएं
हर हित स्टोर की खासियत ये है कि यहां एक ही दुकान में खाद्य पदार्थ और किराना, एफएमसीजी, होम केयर और पर्सनल केयर से लेकर जानवरों के खाद्य पदार्थ और अन्य चीजें भी उपलब्ध होती हैं।

युवाओं को स्वरोजगार की इससे अच्छी व्यवस्था क्या हो सकती है कि हर हित स्टोर के लिए कोई फ्रैंचाइजी फीस नहीं ली जाती। निवेश बहुत ही मामूली होती है और उसकी तुलना में बिक्री मार्जिन काफी बढ़िया है।

haryana cm manohar lal khattar

खट्टर सरकार औसतन 10% मुनाफे का भरोसा दे रही है। वहीं हर हित स्टोर के लिए मुफ्त में आईटी सपोर्ट, ऑफर और छूट की गुंजाइश, प्रचार, प्रसार से लेकर मार्केटिंग में भी मदद दी जा रही है। यही नहीं अगर लोन की आवश्यकता है तो सरकार बैंक के साथ तालमेल बिठाने में भी मदद कर रही है।

इसके अलावा कारोबार किस तरह से किया जाता है, अगर किसी को इसकी जरूरत है तो जरूरी ट्रेनिंग में भी सहायता की जाती है। अब एक सरकार किसी को अपना कारोबार शुरू करने में इससे ज्यादा किस तरह की सहायता दे सकती है।

हर हित स्टोर की विशेषता ये है कि आपको माल लाने के लिए होलसेल बाजारों के चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। आपको सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर बुक करना है और सारा माल आपके स्टोर तक पहुंचा दिया जाता है।

haryana cm manohar lal khattar

कौन खोल सकता है हर हित स्टोर?
कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 21 से 35 साल के बीच की है और कम से कम 12वीं तक की पढ़ाई की है, हरियाणा सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र है। यह आप पर निर्भर है कि आप हर हित स्टोर किसी गांव में खोलना चाहते हैं या शहर में। बाकी काम के लिए सरकार आपकी मदद के लिए खड़ी है।

आपको 10,000 रुपए जमा करके एक आवेदन भरना है। स्टोर के लिए आपके पास कम से कम 200 वर्ग फीट की जगह हो और 5 लाख रुपए से आपका बिजनेस शुरू हो सकता है। सारा सामान आपको सरकार उपलब्ध करवाती है।

आपकी आमदनी इस पर निर्भर है कि आप कितना माल बेच पाते हैं। आपको कम से कम 10% मुनाफा तो मिलता ही है, सरकार हर महीने कई तरह की स्कीम भी चलाती है, जिससे स्टोर मालिक अलग से लाखों रुपए कमा सकते हैं।

haryana cm manohar lal khattar

हरियाणा ऐसा राज्य है, जो न सिर्फ आपको अपना बिजनेस शुरू करने का मौका देता है, बल्कि आपको रोजगार सृजन करने वाला बनने में भी मदद करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+