OPINION: हरियाणा सरकार ने कैसे एक झटके में अन्नदाताओं को दी खुशियों की सौगात

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के किसानों की जिंदगी सुलभ बनाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मालूम है कि हरियाणा आज जहां खड़ा है, उसके लिए राज्य के अन्नदाताओं ने ही नींव तैयार की है।

इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अब से सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ही खरीदने की घोषणा की है। अभी तक राज्य सरकार सिर्फ 14 फसलें ही एमएसपी पर खरीदती थी, लेकिन अब से इस दायरे में सारी फसलें आ जाएंगी।

haryana cm nayab singh saini

हरियाणा के अन्नदाताओं की मुंह मांगी मुराद हुई पूरी
हरियाणा जैसे कृषि प्रधान राज्य और यहां के किसानों के लिए यह एक तरह से मुंह मांगी मुराद पूरी होने जैसी है। पिछले कुछ वर्षों से एमएसपी को पूरे देश में एक बड़ा मुद्दा बनाया गया है और नायब सैनी सरकार ने इस दिशा में कदम उठाकर किसानों के लिए ऐतिहासिक पहल की है।

haryana cm nayab singh saini

आबियाना की बकाया राशि भी माफ कर दिया
यही नहीं, हरियाणा सरकार ने 'आबियाना' की बकाया राशि 133 करोड़ रुपए भी माफ करने का एलान किया है। आबियाना सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले नहर जल के बदले लिए जाने वाले कर को कहते हैं।

haryana cm nayab singh saini

अब हरियाणा के किसानों को नहीं देना होगा आबियाना शुल्क
यही नहीं राज्य सरकार ने अब आबियाना व्यवस्था को ही पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इससे हर साल किसानों को 54 करोड़ रुपए की बजत होगी। नायब सिंह सरकार ने प्रदेश के अन्नदाताओं को एक और बहुत बड़ी खुशखबरी दी है।

haryana cm nayab singh saini

फसलों के नुकसान के बदले मुआवजे का भी आवंटन
सीएम सैनी ने कहा है कि प्राकृतिक आपदाओं की वजह से खराब हुई फसलों की बकाया मुआवजा राशि भी एक हफ्ते के भीतर पीड़ित किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा रही है। यह मुआवजा 2023 से पहले रोहतक, नूंह, फतेहाबाद और सिरसा में आई प्राकृतिक आपदाओं की वजह से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए दी जाएगी। मुआवजे की यह कुल बकाया रकम 137 करोड़ रुपए है।

haryana cm nayab singh saini

हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने किसानों के हित के लिए एक और बड़ा और बहुत ही दूरगामी कदम उठाया है। अब राज्य के किसान नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए देशभर में कहीं से भी थ्री-स्टार मोटर खरीद सकेंगे। अभी प्रदेश में थ्री-स्टार मोटर वाली 10 ही कंपनियां रजिस्टर्ड हैं और किसानों को वहीं से मोटर खरीदनी पड़ती है।

लेकिन, हरियाणा सरकार के नए फैसले से किसानों को अपनी मर्जी से कहीं से भी मोटर खरीदने की आजादी मिल गई है। इस तरह से नायब सिंह सरकार ने प्रदेश के अन्नदाताओं के जीवन में खुशियों के सौगातों की झरी लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+