OPINION: जनता की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार की एक और पहल
Haryana News: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन के लिए ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं रह गई है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने अब बिजली कनेक्शन लगाने के लिए समय-सीमा तय कर दी है।
यह व्यवस्था तभी संभव है, जब प्रदेश में कोई जिम्मेदार सरकार हो, वह अपनी जवाबदेही समझती हो। इसका परिणाम उससे जुड़े तमाम संस्था और संगठनों पर भी देखने को मिलता है।

हरियाणा में नए बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने जो व्यवस्था शुरू की है, वह राज्य की नायब सिंह सरकार के कार्यकाल में उठाए जा रहे कदमों की एक और सुनहरी कड़ी है।
बिजली कनेक्शन देने के लिए समय सीमा तय
नई व्यवस्था के तहत दिल्ली से सटे गुड़गांव जैसे मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों में अगर आपने सही तरीके से आवेदन जमा किया है और तीन दिनों के अंदर आपकी बिजली चालू हो जाएगी। अगर आप अन्य नगरीय क्षेत्रों में रह रहे हैं तो आपको आवेदन जमा करने के सात दिनों बाद नया बिजली कनेक्शन मिल जाएगा।
लापरवाह बिजली अफसरों की जवाबदेगी होगी तय
यही नहीं, अगर आप गांव में बिजली कनेक्शन लेना चाहते हैं, तब भी आपको 15 दिनों से ज्यादा इंतजार करने की अब जरूरत नहीं रह गई है। नई व्यवस्था में यह भी सुनिश्चित कर दिया गया कि अगर आयोग निर्धारित समय सीमा के अंदर बिजली कनेक्शन देने में नाकाम रहता है, तो उसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।
हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को प्राथमिकता
मतलब, हरियाणा में अब यह सुनिश्चित कर दिया गया है कि उपभोक्ता प्रथम है और विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) की ओर से उसके प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने में किसी भी तरह की कोताही की गुंजाइश नहीं रखी जाएगी। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं की संतुष्टि को ध्यान में रखकर तय की गई है, जिसके लिए बिजली आपूर्ति संहिता में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
सिर्फ बिजली कनेक्शन ही नहीं, वोल्टेज को ध्यान में रखते हुए नेटवर्क को व्यवस्थित करने के लिए भी समय सीमा तय कर दी गई है। मसलन, कम वोल्टेज नेटवर्क के लिए यह समय सीमा 20 दिनों की होगी और 33 केवी से ऊपर के ट्रांसमिशन सिस्टम के लिए, यह समय सीमा 142 दिनों की होगी
कंज्यूमर फ्रेंडली बिजली बिलों की व्यवस्था
हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक और अच्छी खबर है। वह अब बिजली बिलों में अपनी भाषा को चुन सकेंगे और उनकी इच्छानुसार उन्हें हिंदी या अंग्रेजी में बिजली बिल प्राप्त होगा। इस बिजली बिल को इस तरह से तैयार किया जाएगा, जो उपभोक्ताओं को आसानी से समझ में आ सके।
हरियाणा लगातार बदलावों और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की जनहित वाली सोच का परिणाम है कि एक ओर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति हो रही है और दूसरी तरफ हरियाणा बिजली निगम घाटे से मुनाफे की ओर बढ़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications